Car Care Tips: गर्मी के दिनों में कार चलाते समय अगर AC सही तरह से ठंडक न दे, तो सफर बेहद असहज हो जाता है. अक्सर लोग इसे बड़ी खराबी मान लेते हैं, जबकि हकीकत में इसके पीछे छोटी-छोटी वजहें होती हैं. समय के साथ AC गैस का स्तर कम होना, एयर फिल्टर का गंदा हो जाना या कंडेंसर पर धूल जमना कूलिंग को प्रभावित करता है. इसके अलावा, फैन या कूलिंग सिस्टम के अन्य हिस्सों में गड़बड़ी भी ठंडी हवा को कम कर सकती है.
इन बातों का रखें ध्यानकई बार हमारी अपनी आदतें भी AC की क्षमता घटा देती हैं. उदाहरण के लिए, धूप में खड़ी कार में बैठते ही तुरंत AC चालू कर देना या गलत मोड का इस्तेमाल करना. इन गलतियों से AC पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और वह सही तरीके से काम नहीं कर पाता. अगर कुछ आसान बातों का ध्यान रखा जाए, तो बिना ज्यादा खर्च के कूलिंग बेहतर की जा सकती है.
बेहतर कूलिंग के लिए अपनाएं ये टिप्सबेहतर कूलिंग के लिए सबसे पहले ये जरूरी है कि कार स्टार्ट करने से पहले कुछ मिनट के लिए दरवाजे या खिड़कियां खोल दी जाएं, ताकि अंदर की गर्म हवा बाहर निकल सके. इसके बाद AC चालू करें, जिससे ठंडक जल्दी महसूस होगी. शुरुआत में फैन स्पीड तेज रखें और केबिन ठंडा होने पर इसे कम कर दें.
AC फिल्टर को समय पर साफ करनाहमेशा AC को रीसर्कुलेशन मोड पर चलाना बेहतर रहता है, क्योंकि इससे बाहर की गर्म हवा अंदर नहीं आती और अंदर की हवा तेजी से ठंडी होती है. साथ ही, AC फिल्टर को समय-समय पर साफ करना या बदलना जरूरी है, क्योंकि गंदा फिल्टर एयरफ्लो को बाधित करता है.
ये भी पढ़ें- पिछले 12 महीनों में इन कॉम्पैक्ट SUVs की रिकॉर्डतोड़ बिक्री, लेकिन Nexon बनी नंबर 1
सड़क पर सबका ध्यान खींचेंगी ये 5 कारें, कीमत ₹20 लाख से कम, हैरियर से लेकर थार रॉक्स तक
कार को छांव में पार्क करेंजहां तक संभव हो, कार को छांव में पार्क करें या सनशेड का इस्तेमाल करें. इससे अंदर का तापमान कम रहेगा और AC को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी. इसके अलावा, समय-समय पर AC गैस की जांच करवाएं और जरूरत पड़ने पर भरवाएं. कंडेंसर को साफ रखना भी उतना ही जरूरी है.
मैकेनिक से जांच कराएंअगर फिर भी कूलिंग में कमी महसूस हो, तो किसी मैकेनिक से जांच कराएं. समय पर सर्विस और सही देखभाल से न केवल AC की कूलिंग बेहतर रहती है, बल्कि उसकी लाइफ भी बढ़ती है और आप अनावश्यक खर्च से बच सकते हैं.