वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास: 15 साल की उम्र में बुमराह को जड़े छक्के; आईपीएल 2026 में हर 5वीं गेंद पर बाउंड्री लगाने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
हिंदुस्तान टाइम्स April 09, 2026 05:22 PM

आईपीएल 2026 के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। मंगलवार रात मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज के एक ही ओवर में 2 छक्के जड़कर सबको हैरान कर दिया। वैभव ने मात्र 14 गेंदों में 39 रन बनाए। अब तक खेले गए 3 मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 248.97 का रहा है, जो इस सीजन में किसी भी ओपनर के लिए सबसे ज्यादा है। क्रिकेट जगत के दिग्गज उन्हें "अगली पीढ़ी का सुपरस्टार" कह रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के मेंटर ने बताया कि वैभव को नेट प्रैक्टिस में भी किसी से डर नहीं लगता।


 
© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.