Asha Bhosle and Sachin Tendulkar Connection Story: सुरों की मल्लिका दिग्गज सिंगर आशा भोसले रविवार (12 अप्रैल) को 92 साल की उम्र में इस दुनिया से रुख्सत हो गईं. उनका जाना न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे संगीत जगत के लिए बड़ा नुकसान है. अपनी सुरीली आवाज के लिए मशहूर आशा भोसले को क्रिकेट से भी गहरा लगाव था. क्रिकेट भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से उनका बड़ा ही अनमोल रिश्ता था.
बता दें कि आशा तोई दिग्गज तेंदुलकर को अपने बेटे के जैसा मानती थीं. वह तेंदुलकर को बहुत सम्मान देती थीं. वहीं सचिन तेंदुलकर भी आशा भोसले का बहुत सम्मान करते थे. 2023 में आशा भोसले और तेंदुलकर और आशा भोसले की मुलाकात हुई थी.
इस मुलाकात की तस्वीरें सचिन ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थीं. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले तेंदुलकर ने तस्वीरों को शेयर करते हुए बड़ा ही प्यार कैप्शन लिखा था, जिसने सभी का दिल जीत लिया था. तेंदुलकर ने लिखा था, "चाहें वो गाना हो या फिर साधारण बातचीत, आशा ताई को सुनना हमेशा जादूई होता है."
View this post on Instagram
तेंदुलकर ने आगे लिखा, "उनमें समय की शानदार समझ और सेंस ऑफ ह्यूमर है। आशा ताई, आप जहां भी जाएं, हमेशा खुशियां बांटती रहें." फैंस ने तेंदुलकर की इस पोस्ट को खूब पसंद किया था. पोस्ट को 7 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था. इसके अलावा हजारों ने कमेंट भी किया था.
कथित तौर पर सचिन तेंदुलकर के पिता रमेश तेंदुलकर को संगीत से काफी गहरा लगाव था. वह दिग्गज संगीत निर्देशक सचिन देव बर्मन के बहुत बड़े प्रशंसक थे. इसी के चलते उन्होंने अपने बेटे का नाम सचिन रखा था. इस तरह क्रिकेट के दिग्गज को सचिन नाम मिला था. बताते चलें कि सचिन देव बर्मन के बेटे आर.डी बर्मन की शादी आशा भोसले से हुई थी. यह आशा भोसले की दूसरी शादी थी. आर.डी बर्मन का 1994 में निधन हो गया था.
अंपायर से भिड़ने पर नितीश राणा को लगा लाखों का फटका, BCCI ने सुनाई सजा