Rahul Gandhi targets Central Government : लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक गिरने के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज तमिलनाडु में अपनी चुनावी मुहिम तेज करते हुए केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा, कल आपने देखा होगा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह संसद में क्या करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हमने उनकी साजिश को नाकाम कर दिया है। उन्होंने देश से झूठ बोला। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के रिप्रेजेंटेशन के लिए एक बिल पास करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उस बिल के पीछे एक शैतानी विचार छिपा था। साजिश को नाकाम कर दिया
लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक गिरने के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज तमिलनाडु में अपनी चुनावी मुहिम तेज करते हुए केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा, कल आपने देखा होगा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह संसद में क्या करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हमने उनकी साजिश को नाकाम कर दिया है।
ALSO READ: संसद में राहुल गांधी के भाषण की खास बातें...
भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश उन्होंने देश से झूठ बोला। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के रिप्रेजेंटेशन के लिए एक बिल पास करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उस बिल के पीछे एक शैतानी विचार छिपा था। वे भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश कर रहे थे। वे हर राज्य को मिलने वाली सीटों की संख्या बदलना चाहते थे। वे दक्षिण भारतीय राज्यों, नॉर्थ-ईस्ट राज्यों और दूसरे छोटे राज्यों को कमजोर करना चाहते थे। प्रधानमंत्री हमारे संविधान पर हमला कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर यह आरोप लगाया कि वह महिला आरक्षण के नाम पर अपने गलत इरादों को देश पर थोपना चाहती थी, जिसे विपक्ष ने रोक दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार 16 अप्रैल को एक नया विधेयक लेकर आई और दावा किया कि वह महिला आरक्षण विधेयक पारित करने की कोशिश कर रही है, जबकि यह विधेयक पहले ही 2023 में पारित हो चुका है।
ALSO READ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश
इसी वजह से विपक्ष ने साथ नहीं दियाइसी वजह से विपक्ष ने उनका साथ नहीं दिया और महिला आरक्षण अधिनियम संशोधन विधेयक गिर गया। राहुल गांधी ने दावा किया कि जिस बिल को महिला आरक्षण के नाम पर पेश किया गया, उसका असली मकसद परिसीमन (Delimitation) के जरिए तमिलनाडु की लोकसभा सीटों को कम करना था। आगामी चुनावों को लेकर राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन की ओर से केंद्र के केंद्रीकरण के प्रयासों का विरोध करने का संकल्प दोहराया।
ALSO READ: राहुल गांधी ने संसद में सुनाई कहानी, भाषण पर मचा बवाल, स्पीकर ने कार्यवाही से हटाया बयान
उन्होंने कहा कि दिल्ली से तमिलनाडु को नियंत्रित करने की कोशिश नहीं होने देंगे। राज्य अपने भविष्य का फैसला खुद करेगा। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को एक ही चरण में होने वाले हैं और वोटों की गिनती 4 मई को होगी। मुख्य चुनावी मुकाबला डीएमके के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (एसपीए) और एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बीच होने की संभावना है।
Edited By : Chetan Gour