कोलकाता ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं और 5 में हार का सामना करना पड़ा है। उनका एक मैच बारिश की वजह से रद हो गया था। ऐसे में उन्हें पहली जीत की तलाश है।
राजस्थान रॉयल्स को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में वे जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेंगे। अगर इन दोनों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो कोलकाता का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से कोलकाता ने 16 मैचों में जीत हासिल की है। तो वहीं राजस्थान को 14 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि दो मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका है।