Vivo T5 Pro vs Oppo A6 Pro vs Lava Agni 4: भारत के मिडरेंज स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. वीवो T5 प्रो, ओप्पो A6 प्रो और लावा अग्नि 4 जैसे तीन नए स्मार्टफोन लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आए हैं, लेकिन कीमत और परफॉर्मेंस में बड़ा फर्क है. तीनों में 5जी सपोर्ट, 50 मेगापिक्सल कैमरा और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर मिलते हैं. ऐसे में यूजर्स के लिए सही फोन चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. यहां हम आपको इन तीनों का पूरा कंपेरिजन आसान भाषा में समझा रहे हैं.
कीमत में कितना अंतरभारत में वीवो T5 प्रो की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है. इसके 256GB और 12GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 33,999 और 39,999 रुपये तक जाती है. वहीं ओप्पो A6 प्रो सबसे सस्ता विकल्प है, जिसकी कीमत 21,999 रुपये से शुरू होती है और 256GB वेरिएंट 23,999 रुपये में मिलता है. लावा अग्नि 4 की कीमत 24,999 रुपये है और यह एक ही वेरिएंट में आता है. इस तरह बजट यूजर्स के लिए ओप्पो बेहतर लगता है, जबकि वीवो सबसे प्रीमियम ऑप्शन है.
डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर में अंतरवीवो T5 प्रो में 6.83 इंच की 1.5K एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. ओप्पो A6 प्रो में 6.75 इंच की एचडी प्लस एलसीडी स्क्रीन है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स ब्राइटनेस मिलती है. वहीं लावा अग्नि 4 में 6.67 इंच की 1.5K एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2400 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो वीवो एंड्रॉयड 16 बेस्ड कलरओएस 16 पर चलता है, जबकि ओप्पो और लावा एंड्रॉयड 15 पर काम करते हैं.
परफॉर्मेंस और बैटरी की ताकतवीवो T5 प्रो में स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा है. ओप्पो A6 प्रो में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट मिलता है, जो बेसिक यूज के लिए ठीक है. वहीं लावा अग्नि 4 में सबसे पावरफुल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस के लिए बेहतर है. बैटरी की बात करें तो वीवो T5 प्रो में 9020mAh की बड़ी बैटरी है, जबकि ओप्पो में 7000mAh और लावा में 5000mAh बैटरी मिलती है. तीनों फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं.
कैमरा और कौन सा फोन खरीदेंकैमरा के मामले में तीनों फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. वीवो में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है, ओप्पो में 16 मेगापिक्सल और लावा में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है. डिजाइन और वजन में भी हल्का फर्क देखने को मिलता है, जहां लावा सबसे हल्का फोन है. अगर आप लंबी बैटरी चाहते हैं तो वीवो T5 प्रो सही है, जबकि गेमिंग के लिए लावा अग्नि 4 बेहतर विकल्प है. वहीं बजट में बैलेंस फीचर्स चाहिए तो ओप्पो A6 प्रो एक अच्छा ऑप्शन बनता है.
ये भी पढ़ें: घर में ऑफिस के मैसेज नहीं करेंगे परेशान, WhatsApp ला रहा शानदार फीचर