Pat Cummins vs Ishan Kishan: IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का आगाज चाहे जैसा हुआ हो पर अब वो एक बेहतर अंजाम की तरफ बढ़ रही है. टीम ने पिछले 3 मुकाबलों से अपनी जीत की लय को बरकरार रखा है. वो पॉइंट्स टेबल में भी छलांग लगाकर टॉप फोर में जगह बना चुकी है. SRH को ये सारी कामयाबी ईशान किशन की कप्तानी में हासिल हुई है. ऐसे में सवाल ये है पैट कमिंस लौटेंगे तो क्या होगा? क्या टीम को मिले जीत के मूमेंटम के बीच कप्तान को बदलना सही रहेगा? SRH के कप्तान को लेकर उठे इसी सवाल पर भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपना वोट ईशान किशन को दिया है.
ईशान किशन के सपोर्ट में हरभजन सिंहहरभजन सिंह ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में कमेंट्री के दौरान कहा सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान को लेकर अपना मत रखा. उन्होंने कहा कि जिस तरह से ईशान किशन टीम को लीड कर रहे हैं, उसके बाद अब ये बहस का मुद्दा बन चुका है कि SRH की कप्तानी किसे करनी चाहिए? हरभजन सिंह ने कहा कि मेरा डिसीजन फाइनल है. मैं ईशान किशन को कप्तान बनाए रखना चाहूंगा.
उन्होंने कहा कि भले ही पैट कमिंस अपनी कप्तानी में टीम को एक बार चैंपियन बनाया है. मगर उनके वापस आने के बाद भी ईशान किशन को कप्तान बने रहना चाहिए. उन्होंने इसके पीछे SRH टीम मैनेजमेंट की युवाओं को तरजीह देने की सोच का हवाला दिया. हरभजन ने कहा कि अगर टीम युवा खिलाड़ियों की ओर देख रही है तो फिर उस लिहाज से तो औऱ भी ईशान किशन को कप्तान बनाए रखना चाहिए.
ईशान किशन की कप्तानी में प्रदर्शनईशान किशन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 7 मुकाबले अब तक खेले हैं, जिसमें से 4 जीते हैं. इन 4 में से 3 वो पिछले मुकाबले हैं, जिसे उसने लगातार जीते हैं. इसका मतलब है कि ईशान किशन की कप्तानी में टीम लय हासिल कर चुकी है.
कमिंस कब कर रहे वापसी?पैट कमिंस अपनी इंजरी से उबरने के चलते IPL 2026 के पहले हाफ से बाहर थे. इसी वजह से सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को कप्तान बनाया था. कमिंस के 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से वापसी की संभावना है. अब देखना ये है कि उनकी वापसी पर कप्तानी को लेकर SRH मैनजमेंट क्या फैसला करती है.