Eyebrow Defining Procedure: क्या होता है 'आइब्रो डिफाइनिंग प्रोसीजर'? कराने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
TV9 Bharatvarsh April 23, 2026 12:42 AM

आजकल ब्यूटी को निखारने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट और प्रोसीजर देखने को मिल रहे हैं. पहले जहां सिर्फ मेकअप से महिलाएं खुद को खूबसूरत दिखाने का काम करती थी. वहीं अब चेहरे के फीचर को परफेक्ट तरीके से डिफाइन करना भी जरूरी हो गया है. इसी कड़ी में आइब्रो डिफाइनिंग प्रोसीजर भी तेजी से पॉपुलर हो रहा है. क्योंकि आईब्रो एक अगर शेप में न हों मेकअप जितना भी अच्छा हो वो परफेक्ट नहीं लगता है. इसलिए अब महिलाएं सिर्फ थ्रेडिंग ही नहीं बल्कि आइब्रो डिफाइनिंग प्रोसीजर लेना ज्यादा पसंद कर रही हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मांतोड़कर ने भी हाल ही में ये प्रोसीजर कराया है.

ऐसे में इसके बारे में जानने के लिए लोग और भी उत्सुक हो गए हैं. अगर आप भी ये प्रोसीजर लेना चाहती हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इसमें हम आपको बताएंगे कि आइब्रो डिफाइनिंग प्रोसीजर होता क्या है, कैसे किया जाता है और इसे कराने से पहले और बाद में किन बातों का खास ख्याल रखना होता है .

ये भी पढ़ें:Remedies for Skin Itching: पीठ और पैरों पर होने वाली खुजली होगी दूर, आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताए आसान उपाय

क्या होता है आइब्रो डिफाइनिंग प्रोसीजर?

ये एक तरह का ब्यूटी ट्रीटमेंट होता है, जिसे आईब्रो को परफेक्ट शेप के लिए किया जाता है. इसमें आइब्रो को सही आकार, घनत्व और फिनिश दी जाती है. इसमें सिर्फ आइब्रो के एक्सट्रा बालों को ही नहीं हटाया जाता है. बल्कि उन्हें चेहरे के हिसाब से शेप और घनापन दिया जाता है. इससे चेहरे की खूबसूरत उभरकर आती है. इसे करने के लिए थ्रेडिंग, वैक्सिंग, ट्वीजिंग, माइक्रोब्लेडिंग या टिंटिंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपकी जरूरत और पसंद पर निर्भर करती हैं.

कैसे किया जाता है ये प्रोसीजर?

इसके करने के लिए सबसे पहले को आइब्रो को सही शेप दी जाती है, जो आपको चेहरे पर सूट कर रही हो. इसके बाद एक्सट्रा हेयर को हटाना होता है. अगर आपको और ज्यादा डिफाइन आइब्रो चाहिए तो इसके साथ ही माइक्रोब्लेडिंग करवा सकती हैं. इसमें आइब्रो को एक दम नेचुरल शेप दी जाती हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Brow Masters | Microblading & Lip Permanent Makeup by Ashmeey (@browmasters_studio)

इन बातों का ध्यान रखना भी जरूरी

आइब्रो डिफाइनिंग कराने से पहले अपनी स्किन टाइप को समझना जरूरी है, खासकर अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो. हमेशा किसी एक्सपर्ट और ट्रेंड प्रोफेशनल से ही यह प्रोसीजर करवाएं. प्रोसीजर से पहले त्वचा पर किसी तरह की एलर्जी, कट या इन्फेक्शन न हो इसका ध्यान रखें. साथ ही, पहली बार कोई एडवांस तकनीक अपनाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर लें. अगर माइक्रोब्लेडिंग या टिंटिंग करवाई है, तो एक्सपर्ट द्वारा बताए गए आफ्टरकेयर रूटीन को फॉलो करना बेहद जरूरी है. इससे आपकी आइब्रो लंबे समय तक सुंदर और सेट बनी रहती हैं.

ये भी पढ़ें: हजारों रुपये फूंकने की नहीं जरूरत! शादी होने वाली है तो घर पर ऐसे करें बॉडी पॉलिशिंग

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.