10 करोड़ लौटाएंगे रणवीर सिंह, Don 3 का साइनिंग अमाउंट वापस कर फरहान अख्तर संग खत्म करेंगे विवाद
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क April 23, 2026 07:42 AM

रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर चर्चा में हैं. उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इसी बीच रणवीर फिल्म 'डॉन 3' के कारण भी सुर्खियां बटोर रहे हैं. एक्टर ने 'डॉन 3' से एग्जिट ले ली थी. इसके बाद उनके और मेकर्स के बीच में काफी अनबन हुई. अब खबरें हैं कि रणवीर सिंह इस विवाद को सुलझाने के लिए अपना साइनिंग अमाउंट वापस देने वाले हैं.

रणवीर सिंह वापस देंगे साइनिंग अमाउंट

Free Press Journal की खबर के मुताबिक, रणवीर सिंह एक्सल एंटरटेनमेंट को अपना साइनिंग अमाउंट वापस देने के लिए मान गए हैं. ये साइनिंग अमाउंट 10 करोड़ के आसपास है. इसके अलावा रणवीर सिंह ने वादा किया है कि वो अपनी फिल्म में प्रोडक्शन हाउस को स्टेक देंगे. अभी इस फिल्म को टेंटेटिवली 'प्रलय' नाम दिया जा रहा है. इसमें हिस्सेदारी का परसेंट अभी तक बताया नहीं गया है. बता दें कि रणवीर सिंह, फरहान अख्तर या स्टूडियो में किसी ने भी अब तक इसे लेकर ऑफिशियली रिएक्ट नहीं किया है.

सलमान खान ने शुरू की वामशी की फिल्म की शूटिंग, नयनतारा होंगी लीड हीरोइन, वीडियो वायरल

रणवीर सिंह के डॉन 3 छोड़ने के बाद फरहान अख्तर और रितेश के साथ विवाद शुरू हुआ था. रिपोर्ट्स थीं कि मेकर्स रणवीर सिंह से 40 करोड़ का मुआवजा मांग रहे थे. रिपोर्ट्स थीं कि रणवीर स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे. इसीलिए उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी.  

डॉन 3 को लेकर अभी कुछ नया अपडेट सामने नहीं आया है. ऐसी भी खबरें हैं कि डॉन 3 में फरहान अख्तर अहम रोल प्ले करते हैं. 

वहीं रणवीर की बात करें तो वो फिलहाल सक्सेस का स्वाद चख रहे हैं. उनकी फिल्में 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. धुरंधर  का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में आया था. अब दूसरा पार्ट मार्च 2026 को रिलीज हुआ. दोनों ही पार्ट ब्लॉकबस्टर हिट हो गए. पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ कमाए. वहीं दूसरे ने अभी तक 1750 करोड़ कमा लिए हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.