Vaazha 2 Box Office Collection Day 21: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से मलयालम फिल्म का दबदबा सिनेमाघरों में देखने को मिलता रहता है. कई सारी मलयालम फिल्मों ने पिछले कुछ सालों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. अब इस लिस्ट में एक नया नाम सीक्वल फिल्म वाझा 2 का भी जुड़ गया है. फिल्म की कमाई काफी अच्छी गई है और इसने दुनियाभर में बता दिया है कि मलयालम फिल्म की अपनी अलग पहचान है और अपने दम पर ये फिल्में दुनियाभर में छाने के लिए तैयार हैं. बिना किसी बड़े स्टार के इस फिल्म ने रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और अक्षय कुमार की भूत बंगला की रिलीज के बीच आकर अपना काम कर दिया.
फिल्म ना सिर्फ 21 दिनों में 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी बल्कि इसने अपने बजट से करीब 20 गुना ज्यादा कमाकर दिखा दिया. खास बात तो ये है कि अभी भी इस फिल्म का कलेक्शन जारी है और ये फिल्म निकट भविष्य में तो थमने का नाम लेती नजर नहीं आ रही है. बता रहे हैं कि इस मलयालम मूवी ने अब तक कितने रुपये का कलेक्शन कर लिया है और आगे ये फिल्म क्या कमाल दिखा सकती है.
वाझा 2 कितने कमा लिए?वाझा 2 फिल्म की कमाई की ओर रुख करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन 1.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म वीकडेज में भी काफी अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म 200 करोड़ रुपये कमाकर पहले ही सफलता हासिल कर चुकी है लेकिन अब इसकी नजरें जरूर 300 करोड़ कमाकर मलयालम सिनेमा के इतिहास में कीर्तिमान रचने की ओर होंगी. फिल्म की बात करें तो जिस तरह का कलेक्शन फिल्म वीकडेज में कर रही है उस लिहाज से फिल्म वीकेंड में और भी अच्छी कमाई कर सकती है. फिल्म के नेट कलेक्शन 112.55 करोड़ रुपये का है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 130.14 करोड़ रुपये का रहा है.
वाझा 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना रहाफिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का कलेक्शन 83.70 करोड़ रुपये का रहा है. फिल्म विदेशों में भी अच्छा कलेक्शन करने में सफल रही है. इसी के साथ इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 213.84 करोड़ रुपये का हो गया है. फिल्म के लिए अभी भी 300 करोड़ का कलेक्शन कर पाना मुश्किल है लेकिन फिल्म अपने कलेक्शन को कुछ समय तक और जारी रखती है तो ये 250 करोड़ तक असानी से पहुंच सकती है.
टॉप 5 हाइएस्ट ग्रॉसिंग मलयालम फिल्मसाउथ फिल्म इंडस्ट्री से मलयालम फिल्मों का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी पिछले कुछ सालों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. मौजूदा समय में लोका चैप्टर 1 फिल्म मलयालम सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 304 करोड़ रुपये का रहा है. ये ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर एल 2 एमपुरान फिल्म है. ये फिल्म साल 2025 में आई थी.

इसका कलेक्शन 268 करोड़ रुपये का रहा था. ये सुपरहिट रही थी. वहीं मंजुमल ब्वायज फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने 2024 में 242 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के कमाल कर दिया था. ये भी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही थी. वहीं मोहनलाल की फिल्म थुडारम की बात करें तो इस फिल्म ने 235 करोड़ कमाए थे और ब्लॉकबस्टर रही थी. वहीं अब वाझा 2 फिल्म ने भी 213 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अब देखने वाली बात होगी कि इसका फाइनल रन कितना जाता है और फिल्म मलयालम सिनेमा के इतिहास में किस नंबर पर रहती है.
ये भी पढ़ें- Box Office Surprise: धुरंधर 2-भूत बंगला के धमाकेदार कलेक्शन के बीच छा गई ये मलयालम फिल्म, केरलम में बना दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
थुडारम-लोका को भी नहीं बक्शावाझा 2 फिल्म ने 17 दिनों में भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर के दिखा दिया. इसके पहले मोहनलाल की थुडारम ने ये कारनामा करने में 19 दिनों का वक्त लिया था. वहीं प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी प्रियदर्शनी की फिल्म लोका चैप्टर 1 को इस कीर्तिमान तक पहुंचने के लिए 24 दिनों का समय लगा था. अब देखने वाली बात होगी कि क्या वाझा 2 फिल्म 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर के लोका चैप्टर 1 के आंकड़े को चैलेंज कर पाएगी या नहीं.