इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने झुमका पहनकर सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फ पोस्ट की है। इस फोटो में वह मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं। लेकिन इस फोटो के साथ मेलोनी ने जो कैप्शन लिखा है वह दिलचस्प है। मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए उन लोगों को संदेश दिया जो इटली को स्वतंत्रता और स्थिरता का पाठ पढ़ाना चाहते हैं। हालांकि, मेलोनी ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया। जानें जॉर्जिया मेलोनी ने अपनी फोटो पोस्ट करने के साथ सोशल मीडिया पर क्या लिखा।
जॉर्जिया मेलोनी के इस फोटो में आउटफिट की बात करें तो वह काफी शालीन, प्रोफेशनल और आकर्षक लग रहा है। उन्होंने चारकोल ग्रे रंग का एक फॉर्मल ब्लेजर पहना हुआ है। साथ ही, Beige कलर का एक गोल गले वाला स्वेटर भी डाला हुआ है। गहरे रंग के ब्लेजर और हल्के रंग के स्वेटर का यह कॉम्बिनेशन मेलोनी को एक बेहतरीन विंटर फॉर्मल लुक दे रहा है।
झुमकों के साथ दिखा देसी अंदाज : ज्वेलरी की बात करें तो मेलोनी के इस लुक का सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला हिस्सा उनके बड़े झुमके हैं, जिनमें नीचे की ओर बारीक और खूबसूरत लटकन है। इसमें छोटे घुंघरू लगे हुए हैं। ये झुमके उनके वेस्टर्न और फॉर्मल आउटलुक में एक शानदार फ्यूजन टच जोड़ रहे हैं।
इटली के हित हमारे मार्गदर्शक- मेलोनी : जॉर्जिया मेलोनी ने पोस्ट किया, 'एक Propagandists न तो स्थिरता का पाठ पढ़ा सकता है और न ही स्वतंत्रता का। लेकिन ये विकृत चित्रण निश्चित तौर पर हमें अपना रास्ता बदलने के लिए विवश नहीं करेंगे। हम, दूसरों के विपरीत, किसी के अधीन नहीं हैं, किसी के मालिक नहीं हैं, और न ही किसी का ऑर्डर मानते हैं। हमारा एकमात्र मार्गदर्शक सिद्धांत इटली का हित है। और हम Propagandists की नाराजगी के बावजूद, गर्व से इसका अनुसरण करते रहेंगे।'
Edited By: Naveen R Rangiyal