Chief Minister Yogi Adityanath : नेपाल के प्यूठान जिले में कल रात एक सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक बच्ची की मौत हुई है और 21 अन्य घायल हो गए। घायलों में चालक और यात्री शामिल हैं, जिनमें से कई उत्तर प्रदेश-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपए प्रति परिवार की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। महाराजगंज के डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घायलों को इलाज के लिए बुटवल के लुम्बिनी सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ALSO READ: डोमिनगढ़ फोरलेन सड़क और रेल ओवरब्रिज का CM योगी ने किया निरीक्षण, निर्माण तेज करने के निर्देश
राहत व बचाव कार्य के लिए एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद को मौके पर भेजा गया है और एडीएम (एफ/आर) सोनौली में कैंप कर नेपाली प्रशासन के साथ समन्वय सुनिश्चित कर रहे हैं। मौके पर तत्काल चार एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस समेत दस एंबुलेंस को भेजा गया है।ALSO READ: CM योगी ने गोरखपुर को दी 497 विकास परियोजनाओं की सौगात, बोले- नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती
घायलों और मृतकों के परिजनों को नेपाल ले जाने हेतु सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। जिलाधिकारी महोदय ने घायलों और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।