Dinesh Hingoo News: 300 फिल्में करने वाले बॉलीवुड कॉमेडियन की माली हालत खराब है? एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने बताई सच्चाई
TV9 Bharatvarsh April 25, 2026 01:43 AM

Dinesh Hingoo Financial Condition: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कॉमेडियन्स रहे हैं जिन्होंने देशभर के लोगों का मनोरंजन किया है. दिनेश हिंगू भी इन्हीं स्टार्स में से एक हैं. दिनेश ने अपने करियर में कई दशकों तक काम किया है और अपने यूनिक अंदाज से फैंस को इंप्रेस किया है. अपने हंसने की स्टाइल से उन्होंने लोगों को खूब हंसाया. उनकी स्क्रीन प्रजेंस का जलवा ऐसा रहा है कि वे बड़े-बड़े स्टार्स के सामने भी भारी पड़ जाते थे और महफिल लूट ले जाते थे. चाहें बादशाह फिल्म में डॉक्टर रुस्तम का रोल हो या फिर हेरा फेरी फिल्म में चमन झिंगा का किरदार हो. दिनेश हिंगू ने अलग-अलग किरदारों से फैंस का दिल जीता.

उनकी पिछली फिल्म मराठी मूवी जस्ट गाम्मट थी जो साल 2015 में आई थी. मतलब कि एक्टर पिछले 11 सालों से फिल्मी दुनिया से दूर हैं और उनकी उम्र भी 86 साल की हो चुकी है. अब एक्टर को लेकर खबर आई थी कि उनकी फाइनेंशियल कंडीशन ठीक नहीं चल रही है. जिसके बाद से ही उनके फैंस एक्टर को लेकर चिंतित नजर आ रहे थे. अब बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस अरुणा ईराने ने इसपर रिएक्ट किया है और खुद दिनेश हिंगू की वाइफ जमुनाबेन हिंगू से बात की है.

अरुणा ईरानी ने क्या कहा?

अरुणा ईरानी ने कहा- ‘रिपोर्ट्स सुनने के बाद मैंने दिनेश हिंगू की वाइफ जमुनाबेन हिंगू को याद किया. उन्होंने हमें बताया कि वे दोनों ही एकदम ठीक हैं. वार्डेन रोड पर उनका एक अपार्टमेंट है और उनके 2 अपार्टमेंट मरीन ड्राइव पर भी हैं. ये दोनों ही इलाके मुंबई के रिहायशी इलाकों में से एक हैं.’ इसके अलावा अरुणा ईरानी ने ये भी बताया कि दो बेटे भी हैं जो विदेश में काम करते हैं. दिनेश हिंगू की वाइफ जमुनाबाई हिंगू की बात करें तो वे गुजराती थिएटर का जाना-माना नाम रही हैं और अपने करियर में प्रिट पियू ने पानेटर नाम के प्ले में मिस मीकोटाका का रोल प्ले करने के लिए भी जानी जाती हैं.

ये भी पढ़ें- 43 साल पहले रिलीज हुआ माइकल जैक्सन का वो गाना, जिसने यूट्यूब पर तोड़े हैं सारे रिकॉर्ड, मिले हैं इतने व्यूज

5 दशक में की 300 फिल्में

दिनेश हिंगू की बात करें तो एक्टर का करियर 48 साल का रहा है और इस दौरान उन्होंने 300 फिल्मों में काम किया है. वे टीवी सीरियल्स का भी हिस्सा रहे हैं. एक्टर ने हेरा फेरी, कोरा कागज, धूप छाव, मैं आवारा हूं, शराबी, यादगार, अनुभव, इंसाफ, तेजाब, जैसी करनी वैसी भरनी, घर हो तो ऐसा, दिल, किंग अंकल, गोपी किसन, करण अर्जुन, नो एंट्री, फिर हेरा फेरी और हम सब उल्लू हैं जैसी फिल्मों में काम किया है. वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर हेरा फेरी 3 और ये प्रेम मोल लिया जैसी फिल्म के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर वापसी भी कर सकते हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.