Uttarakhand Board 10th Result 2026 Live Updates: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट सुबह 10 बजे होगा जारी, ऐसे कर सकते हैं चेक
TV9 Bharatvarsh April 25, 2026 10:42 AM

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इंतजार 25 अप्रैल यानी आज खत्म होने वाला है. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) सुबह 10 बजे कक्षा 10वीं के साथ-साथ कक्षा 12वीं का भी रिजल्ट जारी करेगा. परीक्षा में शामिल हुए छात्र उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. अपने अंक देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा. यूके बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) की परीक्षा 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक हुई थी, जबकि इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक किया गया था.

बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 30 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर भी 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. अगर इससे कम अंक आएंगे, तो छात्रों को फेल माना जाएगा. हालांकि बोर्ड उन्हें पास करने का एक और मौका देगा. छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा के माध्यम से दोबारा एग्जाम दे सकते हैं और परीक्षा में पास होकर अपना पूरा साल बचा सकते हैं. उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट से जुड़े हर अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.