सीता नवमी की 10 शुभकामनाएं, इस पर्व पर अपने प्रियजनों को भेजें ये भक्तिमय संदेश
जागृति सोनी बरसले April 25, 2026 05:42 PM

Happy Sita Navami 2026 Wishes: सीता नवमी 25 अप्रैल आज मनाई जा रही है. सीता नवमी, जिसे जानकी नवमी भी कहा जाता है, वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है और इसे माता सीता के प्राकट्य दिवस के रूप में विशेष महत्व प्राप्त है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वाल्मीकि रामायण में वर्णित है कि मिथिला के राजा जनक को यज्ञ भूमि जोतते समय धरती से एक दिव्य कन्या प्राप्त हुई, जिन्हें सीता के रूप में स्वीकार किया गया. 

सीता जी को “भूमिजा” भी कहा जाता है. इस दिन व्रत, पूजा और कथा श्रवण करने से दांपत्य जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है. विशेष रूप से विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए यह व्रत रखती हैं. धार्मिक दृष्टि से यह पर्व त्याग, मर्यादा और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है, जो जीवन में आदर्श मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है.

सीता नवमी पर मां सीता से प्रार्थना है कि आपका
 जीवन शांति और सौभाग्य से भरा रहे.
जानकी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

मां जानकी का जीवन हमें सहनशीलता में भी शक्ति होना सिखाता है.
सीता नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

त्याग, समर्पण, पवित्रता, साहस, करुणा और
 धैर्य की देवी सीता को कोटि-कोटि नमन
आपको सीता जयंती की शुभकामनाएं.

आज सीता नवमी का त्योहार है,
जगमगा रहा ये संसार है,
मां सीता के प्राक्ट्य उत्सव की हार्दिक बधाई

जिनके मन में सीता राम का नाम बसता है
उसका जीवन सदा प्रेम से हंसता है.
सीता नवमी की शुभकामनाएं

हर नारी की प्रेरणा है मां सीता,
हर नारी की शक्ति है मां सीता
मां सीता की आशीर्वाद से हर 
नारी को मिले सुख, समृद्धि और समानता. 
सीता नवमी की शुभकामनाएं

सीता नवमी के इस शुभ दिन पर, आपको अटूट विश्वास 
के साथ जीवन की चुनौतियों से पार पाने की शक्ति मिले
सीता नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Bada Mangal 2026: 19 साल बाद ज्येष्ठ माह में 8 बड़े मंगल ? जानें तारीख, क्यों अन्य मंगलवार से अलग है ये दिन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.