कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक 5 बच्चों की मां ने 22 वर्षीय युवक के साथ प्रेम संबंध बना लिया। यह प्रेम इतना गहरा हो गया कि महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई। अब उसके बच्चे पुलिस से मदद मांग रहे हैं कि उनकी मां को वापस लाया जाए।
सोनभद्र में एक मां ने अपने पांच बच्चों को छोड़कर एक युवा प्रेमी के साथ भागने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि जिस युवक के साथ महिला भागी है, वह पहले भी कई महिलाओं को अपने जाल में फंसा चुका है और कुछ महीनों में उन्हें छोड़ देता है।
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव में यह घटना हुई। महिला ने अपने छोटे प्रेमी के साथ भागने का फैसला किया, जबकि उसके बच्चे और परिवार वाले उसे समझाने में लगे रहे। लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ रहने पर अडिग रही।
महिला के परिजनों और बच्चों ने पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की बड़ी बेटी ने बताया कि उनकी मां अक्सर चाचा के घर जाती थीं, जहां उनकी मुलाकात उस युवक से हुई। परिवार ने काफी प्रयास किया, लेकिन महिला ने किसी की नहीं सुनी।
महिला की सास ने कहा कि वह पिछले छह महीनों से अपने प्रेमी के पास जा रही थी और अब एक महीने से वहीं रह रही है।