आमिर खान ने 3 Idiots 2 को लेकर दिया बड़ा हिंट, बताया- कैसी होगी फिल्म की कहानी
अनुराधा राज April 28, 2026 05:12 PM

आमिर खान और आर माधवन स्टारर आईकॉनिक फिल्म '3 इडियट्स' 2008 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. पिछले कई सालों से दर्शकों को इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार था. वैसे तो काफी वक्त से सीक्वल को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही थी.

लेकिन, अब आमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल पर खुद मुहर लगा दी है. उन्होंने फैंस को इस बात का हिंट दे दिया है कि जल्द ही बड़े पर्दे पर '3 इडियट्स 2' दस्तक देगी. एक्टर ने इस दौरान ये भी बताया कि फिल्म की स्क्रीप्ट तैयार हो चुकी है और वो काफी अच्छी है. 

आमिर खान ने 3 इडियट्स के सीक्वल पर खुलकर की बात

एक दिन के प्रमोशन के दौरान आमिर खान ने बताया कि '3 इडियट्स' की मशहूर तिगड़ी वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. उनकी बातों में वही भरोसा झलक रहा था जिसका फैंस को लंबे वक्त से इंतजार था. अब ये क्लियर हो चुका है कि '3 इडियट्स' का सीक्वल सिर्फ कागजों पर मौजूद एक आइडिया नहीं है.


:-'3 इडियट्स' के सीक्वल का टाइटल होगा '4 इडियट्स'! आमिर खान की फिल्म के लिए चौथा एक्टर तलाश रहे मेकर्स

अब इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है. आमिर खान ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि टीम इस समय डेवलपमेंट पर काम कर रही है. वो फिल्म की कहानी सुन चुके हैं. एक्टर ने फिल्म की कहानी को बेहतरीन और एक दम अलग बताया. साथ ही ये भी कंफर्म किया कि सीक्वल में पहले पार्ट का कनेक्शन देखने को मिलेगा.

हालांकि, अभी भी स्क्रीनप्ले पर काम जाती है. लेकिन इसकी फाउंडेशन काफी मजबूत है.वहीं, फिल्म की कहानी लगभग एक दशक बाद के कैरेक्टर को फॉलो करती है. आमिर खान ने ये भी कहा कि वो फिर से फुनसुख वांगडू के कैरेक्टर में बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए एक्साइटेड हैं.

:-इस साल सिर्फ एक सीक्वल के सहारे सबसे बड़ा स्टार बना रहा '3 इडियट्स' का ये एक्टर

साथ ही राजकुमार हिरानी के साथ फिर से काम करके उन्हें काफी मजा आ रहा है. इस अपडेट ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. फैंस फिल्म में ये देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि इतने सालों में रैंचो, फरहान और राजू रस्तोगी कितने बदल गए होंगे. उनकी लाइफ उन्हें कहां से कहां लेकर गई होगी. 

मालूम हो आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ये फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में आमिर खान इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान अपने बेटे की परफॉर्मेंश को देख आमिर खान इमोशनल होते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें एक दिन को आमिर खान ने प्रोड्यूस भी किया है.

:-राजामौली की 'Varanasi' के बाद महेश बाबू ने साइन कीं 3 बैक-टू-बैक बड़ी फिल्में? टीम ने दिया ऑफिशियल अपडेट

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.