बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी प्रीति जिंटा इन दिनों आईपीएल की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं. उनकी टीम ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन किया था. उसके बाद एक्ट्रेस को दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में माथा टेकते हुए देखा गया था. इसी बीच एक्ट्रेस ने एक इंटरैक्टिव सेशन के दौरान पैपराजी कल्चर के बारे में खुलकर बाती की.
साथ ही पैप्स की हरकतों पर नाराजगी जाहिर करती हुई भी नजर आईं. प्रीति जिंटा ने 27 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक इंटरैक्टिव सेशन रखा था. इस दौरान उन्होंने अपने बच्चों के बारे में भी खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने इस दौरान पैपराजी के दखलअंदाजी के बारे में बात की, जो वो सेलेब्स की पर्सनल लाइफ में करते हैं.
पैप्स कल्चर पर प्रीति जिंटा ने की खुलकर बात
इस इंटरैक्टशन के दौरान एक फैन ने प्रीति जिंटा से पूछा कि उनके लिए शोहरत, प्राइवेसी और मन की शांती में से उन्हें सबसे ज्यादा क्या कुर्बान करना पड़ा?. इस पर एक्ट्रेस ने जो जवाब दिया वो काफी हैरान करने वाला था.
:-IPL 2026: पंजाब किंग्स की शानदार जीत के बाद दिल्ली के हनुमान मंदिर पहुंची प्रीति जिंटा, टेका माथा
Nothing is a sacrifice…. I have learnt to accept things the way they are & manage expectations. Now life is a big balancing act for me because I’m a very private person. I do love interacting with my fans & not disappointing anyone by giving them pictures but at the same time… https://t.co/4apfnQLGJ3
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) April 27, 2026
एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा,'मैंने इसे कभी कुर्बानी की तरह नहीं देखा, मैंने चीजों को वैसे ही अपनाना सीख लिया है जैसी वो हैं. मैं एक बहुत ही प्राइवेट पर्सनल हूं, इसलिए अब मेरी जिंदगी एक बड़े बैलेंसिंग एक्ट की तरह हो गई है. मुझे अपने फैंस से बात करना और उनके साथ फोटो खिंचवाना अच्छा लगता है.लेकिन मीडिया और लोगों के साथ एक बाउंड्री बनाना भी जरूरी है.'
इस दौरान आगे बात करते हुए प्रीति जिंटा ने मेंशन किया,' मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है कि लोग या मीडिया मेरे बच्चों की फोटो खींचें. ये मेरे लिए नॉन-नेगोशिएबल है.' एक्ट्रेस ने आगे कहा,'मुझे बुरा लगता है जब लोग बिना पूछे फोटो खींचते हैं. अगर कोई तमीज से पूछे, तो मैं हमेशा ही कहती हूं, बशर्ते मैं फ्लाइट पकड़ने की जल्दी में न हूं या किसी मंदिर में न हूं.'
:-करोड़ों की मालकिन हैं प्रीति जिंटा, IPL से होती है इतनी मोटी कमाई
प्रीति ने पैप्स कल्चर के बारे में बात करते हुए आगे कहा,'मुझे ये बिल्कल पसंद नहीं है कि पैपराजी मेरा पीछा करें ये अचानक कहीं से भी मेरे सामने कूद पड़ें. कभी-कभी तो ये डरावना लगता है. मैं जानती हूं कि आजकल के बहुत से एक्टर्स खुद पैपराजी को बुलाते हैं ताकि, वो खबरों में बने रहें. मैं उनकी जरूरत समझती हूं पर मेरा तरीका अलग है. इसलिए ये सब मुझे थोड़ा बेचैन कर देता है.'
एक्ट्रेस ने आगे कहा,'इवेंट्स पर उन्हें पैपराजी से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है. क्योंकि वो अपना काम कर रहे होते हैं. लेकिन जिम के बाहर या घर के पास छिपकर फोटों खींचना हद पार कर देना है. आखिर मैं भी इंसान हूं और मुझे भी शांति चाहिए.'
:-'खतरों के खिलाड़ी 15' में ये 7 कंटेस्टेंट दोबारा आएंगे नजर, लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ा दी एक्साइटमेंट