प्रेग्नेंसी के बावजूद 'राका' में नहीं बदलेगा दीपिका पादुकोण का रोल, बॉडी डबल की मदद से शूट होंगे एक्शन सीन
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क April 28, 2026 05:12 PM

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं. हाल ही में उन्होंने सेकंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की. दीपिका जहां पर्सनल लाइफ में नई जिंदगी में कदम रखने वाली हैं. वहीं एक्ट्रेस के हाथ में कई बड़ी फिल्में भी हैं. वो अल्लू अर्जुन स्टारर 'राका' में दिखेंगी. 

'राका' को लेकर चर्चा तेp होती जा रही है. फिल्म में दीपिका बहुत अहम रोल में हैं. दीपिका प्रेग्नेंसी में भी शूटिंग जारी रखेंगी. अब नई डिटेल्स से ये और साफ हो गया है कि वो फिल्म की कहानी का एक अहम हिस्सा हैं. दीपिका के फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ इमोशनल सीन्स भी देखने को मिलेंगे.

उनके किरदार को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. इसी बीच सोर्स का कहना है कि दीपिका कहानी की मुख्य कड़ी बनी हुई हैं. उनके सीन्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वो अपने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग जारी रखे हुए हैं.

सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार स्पॉट हुईं दीपिका पादुकोण, पति रणवीर सिंह भी दिखे, Photos

बॉडी डबल करेगी एक्शन सीन

प्रोडक्शन से जुड़े सोर्स ने बताया, 'फिल्म में दीपिका की एंट्री धमाकेदार है. अल्लू अर्जुन के साथ उनका एक बड़ा एक्शन सीन भी है. अब ये सीन्स बॉडी डबल की मदद से शूट किए जाएंगे. जबकि दीपिका खुद ड्रामेटिक और इमोशनल सीन्स की शूटिंग जारी रखेंगी. उनके रोल में कोई कटौती नहीं की गई है और वो वैसा ही बना रहेगा. दीपिका ‘राका’ का एक मुख्य किरदार हैं और प्रेग्नेंसी की वजह से कहानी में कोई बदलाव नहीं हुआ है.'

Bhooth Bangla BO Day 11: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की 11वें दिन भी नहीं रुकी कमाई, किया धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एटली की ‘राका’ को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. खासतौर पर दीपिका और अल्लू अर्जुन के किरदारों के लिए. सोर्स ने बताया था, 'अपनी प्रेग्नेंसी के बीच भी दीपिका पादुकोण ‘राका’ के लिए इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही हैं और पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी.'

बता दें कि दीपिका 'राका' के अलावा फिल्म 'किंग' में भी दिखेंगी. किंग में शाहरुख खान, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स हैं. इस फिल्म को लेकर काफी बज है. फिल्म के 2026 में ही रिलीज होने की खबरें हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.