Car Headlights Show Movies : आजकल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में तेजी से बदलाव हो रहा है. पहले जहां कारों का मकसद सिर्फ लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना होता था, वहीं अब ये मनोरंजन और हाई-टेक फीचर्स का बड़ा केंद्र बन चुकी हैं. खासतौर पर चीन की कार कंपनियां नई-नई तकनीकों के जरिए दुनिया को चौंका रही हैं. एक समय था जब अमेरिका में ड्राइव-इन थिएटर काफी लोकप्रिय थे. लोग अपनी कार में बैठकर बड़े पर्दे पर फिल्म देखते थे. अब वही अनुभव चीनी कारों के साथ एक नए और आधुनिक रूप में वापस आ रहा है, लेकिन इस बार सीधे कार की हेडलाइट्स के जरिए लाया जा रहा है. तो आइए जानते हैं कि चीनी कारों नई तकनीक क्या है.
चीनी कारों नई तकनीक क्या है
चीन की एक नई सेडान कार Stelato S9 में ऐसी हेडलाइट्स दी गई हैं जो सिर्फ रास्ते में लाइट्स, बल्कि फिल्म भी दिखा सकती हैं. इन हेडलाइट्स में खास 2-मेगापिक्सल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ये किसी दीवार या स्क्रीन पर लगभग 100 इंच का बड़ा वीडियो प्रोजेक्ट कर सकती हैं यानी अब आप कहीं भी अपनी कार पार्क करके मूवी का मजा ले सकते हैं.
कितनी सेफ है यह नई तकनीक
ये स्मार्ट हेडलाइट्स सिर्फ फिल्म दिखाने के लिए नहीं हैं, बल्कि सुरक्षा के लिए भी काफी उपयोगी हैं. यह सड़क पर क्रॉसवॉक को दिखा सकती हैं. नेविगेशन के लिए दिशा बताने वाले एरो जमीन पर प्रोजेक्ट कर सकती हैं. इससे ड्राइविंग ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जाती है.
चीन की कंपनियां कैसे आगे हैं
चीन का ऑटोमोबाइल मार्केट बेहद प्रतिस्पर्धी है. यहां कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लगातार नए और अनोखे फीचर्स ला रही हैं. इसी वजह से वहां की कंपनियां टेक्नोलॉजी के मामले में तेजी से आगे बढ़ रही हैं. एक ऑटो कंपनी के प्रमुख जॉन झांग के मुताबिक, ऐसे फीचर्स ग्राहकों को काफी पसंद आ रहे हैं और यही कारों की बिक्री बढ़ाने में मदद कर रहे हैं.वहीं जर्मनी की बड़ी कंपनियां जैसे BMW और Mercedes-Benz भी एडवांस हेडलाइट्स बना रही हैं. हालांकि, चीनी कंपनियां इन हेडलाइट्स में ज्यादा नए और अनोखे फीचर्स जोड़कर आगे निकलती दिख रही हैं.
यह भी पढ़ें -अब E85 और E100 फ्यूल से चलेंगी गाड़ियां, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट नोटिफिकेशन, क्यों है खास?
तेजी से बढ़ रहा है बाजार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस तरह की एडवांस लाइटिंग टेक्नोलॉजी का बाजार 2025 में करीब 1.1 अरब डॉलर और आने वाले वर्षों में यह दोगुना हो सकता है. आने वाले समय में ऐसी स्मार्ट टेक्नोलॉजी आम हो सकती है.
कार के अंदर भी मिलेगा सिनेमा जैसा अनुभव
टेक कंपनियां कार के अंदर भी थिएटर जैसा अनुभव देने पर काम कर रही हैं.नई तकनीक के जरिए कार के अंदर स्क्रीन पर फिल्में दिखाई जा सकती हैं, जो पीछे बैठे यात्रियों के लिए खासतौर पर उपयोगी है. हालांकि यह तकनीक काफी रोमांचक है, लेकिन इससे कुछ सवाल भी उठते हैं.
यह भी पढ़ें - Ganga Expressway पर बाइक-कार और ट्रक चलाने के लिए कितना देना होगा टोल? यहां जानिए डिटेल्स