Volkswagen ने Buggati को कहा गुडबाय, अब इस ग्रुप को मिली कमान, जानिए सारी डिटेल्स
एबीपी ऑटो डेस्क April 30, 2026 11:42 PM

दुनिया की मशहूर लग्जरी कार कंपनी Volkswagen Group और उसकी सुपरकार ब्रांड Bugatti से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. कई सालों से Bugatti पर Volkswagen का कंट्रोल था, लेकिन अब यह रिश्ता खत्म हो गया है. इस बदलाव के साथ ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक नया दौर शुरू होने वाला है, क्योंकि Bugatti अब एक अलग दिशा में आगे बढ़ेगी.

असल में Volkswagen की लग्ज़री कार कंपनी Porsche ने Bugatti से जुड़ी अपने पूरे शेयर बेच दिए हैं. Porsche के पास Bugatti-Rimac नाम के जॉइंट वेंचर में लगभग 45% हिस्सेदारी थी और साथ ही Rimac Group में भी करीब 20% शेयर थे. 

Rimac Group संभालेगा Buggati की बागडोर 

इस डील के बाद सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि Bugatti अब पूरी तरह Rimac Group के कंट्रोल में हो जाएगी. Rimac एक इलेक्ट्रिक कार टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए जानी जाती है. अब Rimac, HOF Capital और दूसरे इन्वेस्टर्स के साथ मिलकर Bugatti को आगे बढ़ाएगी और नई टेक्नोलॉजी पर काम करेगी. 

क्यों उठाया गया ये कदम?

यह फैसला Porsche ने अपनी बिजनेस स्ट्रेटेजी के तहत लिया है. कंपनी अब अपने बड़े कामों पर ज्यादा ध्यान देना चाहती है और दूसरे इन्वेस्ट से बाहर निकल रही है. पिछले कुछ समय में कंपनी को मुनाफे में गिरावट और मार्केट की चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, इसलिए यह कदम उठाया गया है.

Volkswagen ने 1998 में Buggati को खरीदा

इस पूरे बदलाव का एक बड़ा असर यह है कि Bugatti और Volkswagen के बीच 20 साल से ज्यादा पुराना रिश्ता अब खत्म हो गया है. Volkswagen ने 1998 में Bugatti को खरीदा था और तब से इस ब्रांड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. लेकिन अब Bugatti एक नए मालिक और नई दिशा के साथ आगे बढ़ेगी, जहां फोकस हाई-टेक और इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस पर किया जाएगा. 

ऑटो इंडस्ट्री में ये डील बड़ा बदलाव 

आसान शब्दों में कहें तो यह डील ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव है. Volkswagen का Bugatti से अलग होना और Rimac का पूरी तरह कंट्रोल लेना यह दिखाता है कि भविष्य में सुपरकार्स भी तेजी से इलेक्ट्रिक और नई टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ रही हैं.

भारत में बुगाटी कारों की कीमत बेहद ज्यादा है. ऐसा इसलिए है क्योंकि आमतौर पर ये गाड़ियां इम्पोर्ट होकर आथी हैं, जिसके चलते इनकी कीमत 19 करोड़ रुपये से 100 करोड़ रुपये तक जाती हैं. पॉपुलर मॉडल्स में से एक बुगाटी शिरॉन की कीमत 20-28 करोड़ रुपये है. 

-

लंबी रेंज का गेमचेंजर! BYD ने कराया 1200KM हाइब्रिड कार का पेटेंट, क्या भारत में होगी एंट्री? 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.