इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित श्रीसांवलिया जी मंदिर इन चर्चा में बना हुआ है। इसका कारण मंदिर में आया चढ़ावा है। इस साल मंदिर में रिकॉर्ड चढ़ावा है। खबरों के अनुसार, इस साल (2025-26) करीब 337 करोड़ का चढ़ावा आया है। ये 34 साल में सबसे ज्यादा है।
आपको बता दें कि बीते लगभग चार दशक में ऐसा कोई साल नहीं है जब मंदिर में चढ़ावे में कमी आई है। हर साल चढ़ावे की रकम में इजाफा हुआ है। इसी वजह से तो ट्रस्ट गठन के बाद बाद से हर माह होने वाली मैराथन काउंटिंग के लिए विशेष इंतजाम किए जाते है।
आपको ये बात भी जानकर हैरानी होगी कि मंदिर के इस चढ़ावे की काउंटिंग के लिए करीब 200 लोगों का स्टाफ काम करता है। इनमें बैंककर्मी और मंदिर प्रशासन के लोग होते हैं। हाथों से पैसों की काउंटिंग होने के बाद मशीनों का उपयोग किया जाता है। श्रीसांवलिया जी मंदिर में कैश के साथ-साथ चेक, मनी ऑर्डर और ऑनलाइन माध्यम से भी बड़ी मात्रा में चढ़ावा आता है।
PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें