चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने अमेरिका के प्रतिबंध पर जवाब दिया
Samachar Nama Hindi May 01, 2026 10:42 PM

बीजिंग, 1 मई (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को अमेरिकी संघीय संचार आयोग (एफसीसी) द्वारा परीक्षण, प्रमाणन और दूरसंचार से संबंधित प्रतिबंध पारित करने पर संवाददाता के सवाल का जवाब दिया।

प्रवक्ता ने कहा कि एफसीसी ने प्रौद्योगिकी तटस्थता का सिद्धांत छोड़कर राष्ट्रीय सुरक्षा को सामान्य बनाया और तथ्यात्मक आधार के बिना बार-बार प्रतिबंध लगाया। एफसीसी चीन सहित अन्य देशों की कंपनियों और उत्पादों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार करता है। इससे चीन और अन्य संबंधित व्यापारिक साझेदारों के हितों को गंभीर नुकसान पहुंचा। प्रतिबंधात्मक उपाय चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापारिक संबंधों की मुश्किल से हासिल की गई स्थिरता को कमजोर करता है और नेताओं के बीच संपन्न सहमति का उल्लंघन करता है। चीन इस पर कड़ी नजर रखता है और कड़ा विरोध करता है।

प्रवक्ता ने कहा कि एफसीसी संबंधित प्रतिबंधात्मक उपाय पर जनमत प्राप्त करेगा। अगर प्रतिबंध लगाता है, तो इससे अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक और आर्थिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी। संचार इलेक्ट्रॉनिक्स और संबंधित क्षेत्रों में वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता बाधित होगी।

वैश्विक औद्योगिक सहयोग और तकनीकी नवाचार पर प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा, अमेरिकी उद्योग और उपभोक्ताओं के हितों को नुकसान पहुंचेगा और अमेरिका की आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा पर भी प्रभाव पड़ेगा।

आशा है कि अमेरिका बाजार के नियम का सम्मान कर गलत कार्रवाई बंद कर संबंधित उपाय रद्द करेगा। अगर अमेरिका अपनी जिद पर अड़ा रहता है, तो चीन अपने उद्यमों के कानूनी हितों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.