गोपालगंज के शंकरपुर में मंदिर में लटका मिला युवक का शव, मामले की जांच शुरू
Indias News Hindi May 01, 2026 10:43 PM

गोपालगंज, 1 मई . बिहार के गोपालगंज जिले में बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में एक युवक का शव मंदिर में फंदे से लटका हुआ मिला. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान 20 वर्षीय रोहन कुमार के रूप में हुई है. वह रंजीत सिंह का बेटा था.

बताया जाता है कि Thursday की शाम रोहन घर से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकला था. देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसके परिवार वालों ने काफी खोजबीन शुरू कर दी. Friday की सुबह गांव के बाहर स्थित मंदिर में उसके शव को फंदे पर लटका हुआ देखा गया. शव देखते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.

सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची. Police ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को भी बुलाया गया है. टीम मौके पर सबूत इकट्ठा कर पूरे मामले की जांच कर रही है.

सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. हालांकि Police इस मामले को हर पहलू से देख रही है. वे हत्या और आत्महत्या दोनों संभावनाओं पर गहन जांच कर रही है. रोहन के परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि शादी समारोह से लौटते समय उसके साथ क्या हुआ था.

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी चर्चा है. कुछ लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं तो कुछ संदेह जता रहे हैं. Police ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही साफ तस्वीर सामने आएगी. अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह आत्महत्या थी या कोई और मामला है.

Police पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाने का प्रयास कर रही है.

एसएचके/एबीएम

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.