न्यूजीलैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर आईपीएल 2026 के दौरान कंधे में लगी चोट के कारण कम से कम एक महीने तक मैदान से बाहर रहेंगे.
इस 34 साल के दिग्गज ऑलराउंडर को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 23 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान फील्डिंग करते समय बाएं कंधे में चोट लग गई थी. उनकी गर्दन और सिर में जोर का झटका भी लगा था.
न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने शुक्रवार को कहा, "मिचेल सैंटनर इस हफ्ते न्यूजीलैंड लौट आए हैं और आज सुबह एक विशेषज्ञ से मिले, जिन्होंने बताया कि उन्हें कम से कम एक महीने के आराम और ‘रिहैबिलिटेशन’ की जरूरत है."
🚨Mitchell Santner Injured in IPL Set to Miss Key Matches😔
— Talha Nawaz (@TalhaDigital007) May 1, 2026
New Zealand captain Mitchell Santner got a serious shoulder injury while playing in the IPL for Mumbai Indians against Chennai Super Kings.
He has been ruled out for at least one month and will miss the Ireland Test… pic.twitter.com/cE7qBXmQan
सैंटनर ने आईपीएल मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह की गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स के कार्तिक शर्मा का डाइव लगाकर कैच लिया, लेकिन इस दौरान उनके कंधे और सिर में चोट लग गई. इस कारण वह आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में किया जाएगा.
🚨 BIG BLOW FOR NEW ZEALAND 🚨
— Ministry of Cricket (@MOCricket_) May 1, 2026
Mitchell Santner has suffered a Grade 3 ACL shoulder injury and will be out for at least one month. 🤕
- Injury happened during IPL while attempting a catch for Mumbai Indians.
- Misses the one-off Test vs Ireland.
- Ruled out of the first Test vs… pic.twitter.com/RppkxLCKHz
न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच एकमात्र चार दिवसीय टेस्ट मैच 27 मई को बेलफास्ट में शुरू होगा. इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स (4-8 जून), द ओवल (17-21 जून) और ट्रेंट ब्रिज (25-29 जून) में तीन टेस्ट मैच खेलेगी.
यह भी पढ़ें-
आज RR और DC के बीच भिड़ंत, जानें राजस्थान-दिल्ली की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन