आईपीएल 2026 में आज ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज फास्ट बॉलर मिचेल स्टार्क खेल सकते हैं. वह 1 मई से अवेलेबल हैं और आज दिल्ली कैपिटल्स को जयपुर के सवाईं मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ना है. यह इस सीजन का 43वां मैच होगा. कुल 24 खिलाड़ी इस मैच में एक्शन में दिखेंगे, लेकिन सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी और मिचेल स्टार्क पर टिकी रहेंगी. देखने वाली बात होगी कि सूर्यवंशी कैसे स्टार्क का सामना करते हैं.
राजस्थान रॉयल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है. रियान पराग की टीम अब तक 9 मैचों में छह मुकाबले जीती है. वहीं अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में सिर्फ तीन मैच ही जीत सकी है. दिल्ली अंक तालिका में सातवें नंबर पर है. आज दिल्ली की टीम हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी.
जयपुर के सवाईं मान सिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
जयपुर के सवाईं मान सिंह स्टेडियम की पिच काली मिट्टी की है. यहां भी आसानी से रन बनते देखे गए हैं. इस सीजन अब तक एक मैच यहां हुआ है, जिसमें राजस्थान ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 223 रन चेज किए थे. ऐसे में एक बार फिर यहां हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है.
मैच प्रिडिक्शन
हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम का पलड़ा भारी है. हालांकि, मैच का रिजल्ट काफी हद तक टॉस पर निर्भर रहेगा. भले ही राजस्थान ने यहां 220 प्लस का टारगेट चेज किया था, लेकिन आज यहां स्कोर डिफेंड होने के ज्यादा चांस हैं. पहले बैटिंग करने वाली टीम की जीत की उम्मीद ज्यादा है.
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और यश राज पुंजा/रवि बिश्नोई
इम्पैक्ट प्लेयर- शुभम दुबे
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा और टी. नटराजन
इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा