RR vs DC की टक्कर आज, जानिए पिच, वेदर रिपोर्ट, संभावित XII, हेड टू हेड और अन्य जानकारी
शिवम May 02, 2026 09:12 AM

IPL 2026 का 43वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है. ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. आज का मैच इस ग्राउंड की पिच नंबर-4 पर खेला जाएगा. आज एक हाईस्कोरिंग मैच की संभावना है. जानिए हेड टू हेड में कौन आगे है. संभावित XII, पिच रिपोर्ट और मौसम कैसा रहने का अनुमान है. जयपुर के इस ग्राउंड का आईपीएल रिकॉर्ड भी यहां दिया गया है.

IPL 2026 की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में चौथे नंबर पर है. RR ने 9 में से 6 मैच जीते हैं. पिछले 5 में से राजस्थान ने 3 मैच हारे हैं, लेकिन पिछले मैच में पंजाब किंग्स को हराने के बाद टीम ने मोमेंटम हासिल कर लिया है. दिल्ली कैपिटल्स ने 8 में से 3 मैच ही जीते हैं, पिछले 5 में से DC ने 4 मैच गंवाए हैं. 6 अंकों के साथ दिल्ली अंक तालिका में सातवें स्थान पर है.

RR vs DC हेड टू हेड

  • कुल मैच: 30
  • राजस्थान ने जीते: 15
  • दिल्ली ने जीते: 15

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के लिए कितना बड़ा खतरा है मिचेल स्टार्क, आज पहली बार होगी दोनों की टक्कर

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच नंबर-4 पर होगा. यहां रात में खेले पिछले 3 मैच हाई स्कोरिंग वाले रहे हैं, जिनमे 2 बार वो टीम जीती है जिसने पहले बल्लेबाजी की. हालांकि मौसम और पिच को देखते हुए टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकते हैं.

ये एक बैटिंग पिच है, शुरुआत से यहां बल्लेबाजों के लिए मदद रहेगी. लेकिन मौसम को देखते हुए कहा जा सकता है कि बल्लेबाजों को शुरूआती 3 से 4 ओवर संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी. पहले बल्लेबाजी करने वाली को चाहिए कि 210-220 का स्कोर खड़ा किया जाए, इससे नीचे के स्कोर को डिफेंड करना यहां काफी मुश्किल रहेगा.

RR vs DC मैच में कैसा रहेगा मौसम?

जयपुर में आज मौसम मैच के अनुकूल है. बारिश की संभावना न के बराबर है, हालांकि बीच-बीच में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए मौसम के लिहाज से भी चुनौती रहेगी. 6 से 7 बजे के बीच तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है और 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा के जन्मदिन के लिए मुंबई पहुंचे विराट कोहली, एयरपोर्ट पर दिखा डैशिंग लुक

सवाई मानसिंह स्टेडियम में IPL रिकार्ड्स

  • कुल मैच: 65 
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते: 23 
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते: 42 
  • सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर: 113 (कोहली)
  • बेस्ट बॉलिंग: 6/14 (सोहैल तनवीर)
  • सर्वाधिक टोटल: 229/5 (SRH)
  • सर्वाधिक रन चेज: 119/7 (GT)

राजस्थान रॉयल्स संभावित XII

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फिर, शुभम दुबे, रवींद्र जडेजा, डसून शनका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश पुंजा.

दिल्ली कैपिटल्स संभावित XI 

केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल परख, नितीश राणा, समीर रिजवी, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मिचेल स्टार्क.

RR vs DC मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच आज 1 मई को शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. टॉस 7 बजे होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.