भारत की 16वीं जनगणना के लिए उत्तर प्रदेश में कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। यह जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी, जिसमें पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में मकानों की सूची और उनकी गणना की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। जनगणना एजेंट घर-घर जाकर प्रत्येक मकान की स्थिति, परिवार की सुविधाएं और संपत्तियों की जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से एकत्र करेंगे.
आईएएस शीतल वर्मा ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूपी में जनगणना के लिए 5.25 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें सभी 18 मंडल आयुक्त, 75 जिलाधिकारी, 17 नगर आयुक्त, 600 जिला स्तर के अधिकारी, 1195 चार्ज अधिकारी, 285 मास्टर ट्रेनर, 6939 फील्ड ट्रेनर्स और 5 लाख पर्यवेक्षक और प्रगणक शामिल हैं.
जानें महत्वपूर्ण बातें