election result 2026 : भवानीपुर में हंगामा, रुकी काउंटिंग, ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी पहुंचे
Webdunia Hindi May 04, 2026 09:43 PM

पश्चिम बंगाल के वीवीआईपी सीट भवानीपुर में हंगामा हो रहा है. यहां 12 राउंड की काउंटिंग की एनाउंसमेंट रोक दी गई है। मतदान केंद्र के अंदर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी मौजूद हैं। खबरें यह भी हैं कि ममता बनर्जी राज्यपाल से मिलने जा सकती हैं।

ALSO READ: क्या भाजपा की रणनीति के आगे सिमट रहें हैं देश के क्षेत्रीय दल?

चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 4.24 बजे तक TMC चेयरपर्सन और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से 7184 वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। दूसरी पार्टियों के एजेंट का आरोप है कि बीजेपी के एजेंट ने उन्हें बाहर निकाल दिया है।

भवानीपुर के सखावत स्कूल मेमोरियल काउंटिंग सेंटर में करीब 45 मिनट तक काउंटिंग रुकी थी। हालांकि अब जारी हो गई है। अभिषेक बनर्जी भी आए थे जिन्हें रोक दिया गया। दोनों कैंडिडेट सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी को फोन जमा करके भीतर जाने दिया है। Edited by : Sudhir Sharma

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.