Viral Video: गए थे आम तोड़ने, उखाड़ लाए पूरा पेड़! वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
TV9 Bharatvarsh May 05, 2026 05:43 PM

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर यकीन मानिए आपकी हंसी भी छूटेगी और माथा भी चकरा जाएगा. हुआ यूं कि एक बंदा आम तोड़ने की फिराक में था, लेकिन किस्मत ऐसी पलटी खाई कि आम तो हाथ नहीं आया, बल्कि पूरा का पूरा पेड़ की बंदे के गले पड़ गया.

कहते हैं कि लालच बड़ी बुरी बला है भैया, और इस बात को वायरल हो रहे इस सीसीटीवी फुटेज ने सच कर दिखाया है. फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक सड़क किनारे आम का पेड़ देखकर अपनी बाइक रोकता है. फिर पीछे बैठा बंदा फौरन उतरकर पेड़ पर चढ़ जाता है. लेकिन जैसे ही उसने एक टहनी को पकड़कर खींचने की कोशिश की, कुदरत ने ऐसा सरप्राइज दिया जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी.

वीडियो में आप देखेंगे कि टहनी खींचते ही पूरा का पूरा पेड़ जड़ से उखड़कर धड़ाम से सड़क पर आ गिरा. शुक्र है कि बंदा सही सलामत पेड़ के भीतर से बाहर निकला, वरना आम की जगह उसके सिर पर पट्टियां बंधी होतीं. इसके बाद बंदा डर के मारे ऐसे वहां से भागा कि पूछिए मत. यह भी पढ़ें: Viral Video: गार्ड की सैलरी में ऐसी ग्रोथ कि हर कोई पूछ रहा- भाई, वैकेंसी है क्या?

इस अजीबोगरीब हादसे का वीडियो देखकर नेटिजन्स अपनी हैरानी और हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, गया था आम तोड़ने, पूरा पेड़ ही उखाड़ डाला. दूसरे ने कहा, यकीन नहीं हो रहा पूरा पेड़ उखड़ गया. एक अन्य यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा, बड़ा कमजोर लेगपीस था. यह भी पढ़ें: 12 साल की उम्र में मां बनी बेटी, दामाद की उम्र जान उड़ जाएंगे होश! माता-पिता की खुशी ने सबको चौंकाया

अब देखिए वीडियो

अजीबो-गरीब घटना!

आम तोड़ने गया, लेकिन पूरा पेड़ ही उखाड़ दिया!

अगर कैमरा न होता, तो शायद कोई यकीन ही नहीं करता। pic.twitter.com/UReSkcznq9

— Dinesh Kumar (@DineshRedBull)

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.