Powerful Rajyoga: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनके विशेष संयोगों का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव माना जाता है. जब भी कोई ग्रह अपनी स्वराशि या उच्च राशि में प्रवेश करता है, तो विशेष प्रकार के शुभ योग बनते हैं, जिन्हें राजयोग कहा जाता है. ये योग व्यक्ति को जीवन में अचानक उन्नति, प्रतिष्ठा और सफलता दिलाने की क्षमता रखते हैं. आने वाली 11 मई को ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे रुचक राजयोग का निर्माण होगा. यह पंचमहापुरुष योगों में से एक बेहद शक्तिशाली योग माना जाता है. लेकिन ज्योतिष में कुछ और ऐसे शक्तिशाली योग भी हैं, जो व्यक्ति की किस्मत को रातों-रात बदलने की क्षमता रखते हैं. आइए इन सभी प्रमुख राजयोग के बारे में विस्तार से जानते हैं.
रुचक राजयोगरुचक राजयोग तब बनता है जब मंगल अपनी स्वराशि (मेष या वृश्चिक) या उच्च राशि (मकर) में केंद्र भाव में स्थित हो. इस योग से व्यक्ति में नेतृत्व क्षमता, साहस, आत्मविश्वास और प्रशासनिक योग्यता बढ़ती है. ऐसे लोग सेना, पुलिस, राजनीति या खेल जैसे क्षेत्रों में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं.
गजकेसरी योगजब गुरु और चंद्रमा केंद्र में एक-दूसरे से स्थित होते हैं, तब गजकेसरी योग बनता है. यह योग व्यक्ति को बुद्धिमान, सम्मानित और प्रभावशाली बनाता है. ऐसे लोगों को समाज में उच्च स्थान मिलता है और वे आर्थिक रूप से भी मजबूत होते हैं. ज्योतिष में इस योग को बहुत ही शक्तिशाली माना जाता है.
पंचमहापुरुष योगपंचमहापुरुष योग पांच ग्रहों (मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि) से मिलकर बनते हैं. इनमें रुचक योग भी शामिल है. यदि इनमें से कोई ग्रह अपनी स्वराशि या उच्च राशि में केंद्र में स्थित हो, तो यह योग बनता है. इस योग वाले लोग जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं और समाज में खास पहचान बनाते हैं.
आदित्य मंगल योगजब सूर्य और मंगल एक साथ किसी राशि में स्थित होते हैं, तो आदित्य मंगल योग बनता है. यह योग व्यक्ति को ऊर्जा, आत्मबल और निर्णय लेने की क्षमता देता है. ऐसे लोग बिजनेस, प्रशासन और राजनीति में तेज़ी से सफलता पाते हैं.
नीचभंग राजयोगजब किसी ग्रह की नीच स्थिति खत्म हो जाती है और वह मजबूत स्थिति में आ जाता है, तो नीचभंग राजयोग बनता है. यह योग बेहद खास माना जाता है क्योंकि यह व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों से निकालकर ऊंचाई तक पहुंचाता है. ऐसे लोग संघर्ष के बाद बड़ी सफलता हासिल करते हैं.
ये भी पढ़ें:क्यों खास है थलपति विजय का मूलांक 4? अंक ज्योतिष में छिपा है उनकी सफलता का राज
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.