12वीं पास छात्रों के लिए बड़ी खबर है. चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में नए सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) कोर्सों में एडमिशन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है. यूनिवर्सिटी कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी और बीएससी एग्रीकल्चर जैसे कोर्सों में एडमिशन के लिए छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. करीब दो लाख सीटों पर प्रवेश के लिए यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है. रजिस्ट्रेशन फीस 130 रुपये तय किया गया है और इसके लिए छात्रों के पास यूनिक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना जरूरी है. छात्र यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी प्रक्रिया समझ सकते हैं.
आज से शुरू हुआ एडमिशन मिशनचौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े कॉलेजों में ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. दोपहर बाद एडमिशन पोर्टल लाइव कर दिया जाएगा, जिसके बाद छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. यूनिवर्सिटी ने वेबसाइट पर एडमिशन से जुड़ी पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप उपलब्ध करा दी है, जिससे छात्रों को फॉर्म भरने में आसानी होगी.
130 रुपये में तीन विकल्प चुनने का मौकाप्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह के अनुसार छात्र 130 रुपये की फीस में अधिकतम तीन विकल्प चुन सकते हैं. इसमें तीन कोर्स, तीन कॉलेज या तीन विभाग शामिल हो सकते हैं. शुरुआत में एक विकल्प चुनकर फीस जमा करनी होगी, इसके बाद उसी फीस में दो और विकल्प जोड़े जा सकेंगे. खास बात यह है कि छात्र कैंपस और कॉलेज दोनों के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं.
पोर्टल पर मिलेगी पूरी जानकारी और मददएडमिशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी पहले से अपलोड कर दी गई है. अगर किसी छात्र को आवेदन के दौरान कोई समस्या आती है तो वह हेल्पलाइन नंबर के जरिए सहायता प्राप्त कर सकता है.
कॉलेजों को सीटें जांचने के निर्देशयूनिवर्सिटी ने यूजी कोर्सों के लिए सभी कॉलेजों की सीटों की डिटेल पोर्टल पर अपलोड कर दी हैं. कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वो सीटों की जानकारी की जांच करें और अगर कोई गलती हो तो तुरंत यूनिवर्सिटी को सूचित करें.
अभी तय नहीं लास्ट डेट, मेरिट से होगा प्रवेशरजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, इसलिए छात्रों को जल्द से जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है. एडमिशन मेरिट के आधार पर होगा जिसे कॉलेज तैयार करेंगे. यूनिवर्सिटी हर मेरिट लिस्ट के लिए अलग समय तय करेगी और उसी अवधि में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी.