Thalapathy Vijay: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्मों में जितनी धांसू एंट्री होती है, तमिलनाडु चुनाव में भी एंट्री उतनी ही जबरदस्त रही है. यही वजह है कि जनता ने एक एक्टर पर भरोसा जताया. थलपति विजय की TVK ने ऐसा कमाल कर दिया कि एम.के. स्टालिन की DMK को हार का मुंह देखना पड़ा. काउंटिंग से लेकर नतीजों तक, खेल एकतरफा ही रहा. विजय की इस जीत ने जनता ही नहीं, फिल्म इंडस्ट्री के सितारों को भी खुश कर दिया है. क्योंकि उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग की सबसे बड़ी वजह सिनेमा ही है. पर क्या आप जानते हैं स्टालिन से विजय का एक पुराना और तगड़ा कनेक्शन भी है. इन चुनावों में जिसकी पार्टी को हराकर विजय टॉप कर रहे हैं, कभी उनके ही पहले हीरो रह चुके हैं. साथ में एक फिल्म में काम किया है और विजय की पिक्चर पर स्टालिन ने ही पैसे लगाए थे. आइए सबकुछ बताते हैं.
थलपति विजय, जिनका ‘वेत्री’ से लेकर ‘जन नायकन’ तक का सफर एकदम दिलचस्प रहा है. वैसे आखिरी फिल्म रिलीज होना अब भी बाकी है, जो लंबे वक्त से अटकी हुई है. पर एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. जब ‘वेत्री’ रिलीज हुई थी. उस पिक्चर का डायरेक्शन उनके पिता एस.ए.चंद्रशेखर ने किया था. पर जब बारी लीड एक्टर बनकर फिल्म में आने की हुई, तो ‘नालैया थीरपू’ से विजय ने एंट्री मारी. अपने करियर में एक्टर ने लगभग 80 फिल्मों में काम किया है. पर एक फिल्म उदयनिधि स्टालिन और थलपति विजय का किस्सा बताती है. जानिए क्या?
कभी थे हीरो, अब विलेन बन गए विजययह पूरा किस्सा है थलपति विजय की साल 2008 में आई फिल्म Kuruvi का. एक तमिल एक्शन कॉमेडी फिल्म थी. जिसे Dharani ने डायरेक्ट किया था और प्रोड्यूसर Red Giant Movies वाले थे. इस पिक्चर में थलपति विजय के साथ तृषा और आशीष विद्यार्थी ने भी काम किया था. यहीं से शुरू हुई हीरो बनने की कहानी. दरअसल Kuruvi को प्रोड्यूस करने वाली कंपनी Red Giant Movies किसी और की नहीं, बल्कि उदयनिधि स्टालिन की है. जो प्रोडक्शन के साथ ही फिल्मों को डिस्ट्रीब्यूट भी करते हैं. इस कंपनी की शुरुआत उदयनिधि स्टालिन ने ही की थी. कंपनी के ज्यादातर समय तक उदयनिधि ने कंपनी को लीड किया है, पर अब कमान उनके बेटे इनबन के हाथ है. सितंबर 2025 में बेटे को नया CEO बना दिया था.
बताते चलें कि उदयनिधि स्टालिन के प्रोडक्शन हाउस को सबसे पहले किसी दूसरी फिल्म के साथ कोलैबोरेट करना था. लेकिन फिल्म कभी शुरू नहीं हो पाई. जिसके बाद, रेड जायंट मूवीज ने विजय की एक्शन कॉमेडी ‘कुरुवी’ को प्रोड्यूस किया. यानी विजय ही उनके पहले हीरो रहे हैं. उसके बाद कई बड़ी फिल्मों पर पैसा लगा चुके हैं. पर किसने सोचा था 18 साल पहले जिस बेटे के लिए विजय हीरो बने थे, 2026 में उसी के पिता के लिए विलेन बन जाएंगे.