कोलकाता के 5 सबसे मशहूर मार्केट, काफी सस्ते में मिलते हैं कपड़े
Himachali Khabar Hindi May 06, 2026 04:42 AM

हिमाचली खबर: पश्चिम बंगाल के खानपान और पहनावे का समृद्ध इतिहास रहा है। इस वक्त देश का यह राज्य विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर चर्चा में है। दरअसल, यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की है और हर किसी का एक ही सवाल है कि आखिर भारतीय जनता पार्टी किसके हाथों में राज्य का कमान सौंपेगी। यह राज्य हमेशा से अपनी संस्कृति और बाजारों के लिए प्रसिद्ध रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कोलकाता के उन बाजारों के बारे में, जहां आपको काफी सस्ते दामों में कपड़े मिल सकते हैं।

1 न्यू मार्केट
न्यू बाजार कोलकाता के सबसे पुराने और लोकप्रिय मार्केट में से एक है। यहां कपड़े, जूते, बैग, कॉस्मेटिक्स और एक्सेसरीज सब कुछ आसानी से मिल जाता है। इस मार्केट में आपको छोटे से स्टॉल से लेकर बड़ेबड़े शोरूम मिल जाएंगे। मोलभाव करके आप कपड़े सस्ते में खरीद सकते हैं। न्यू मार्केट में त्योहारों और शादियों के सीजन में खास भीड़ रहती है।

2 गरियाहाट
पश्चिम बंगाल के साउथ कोलकाता में स्थित गरियाहाट महिलाओं के परिधान के लिए मशहूर है। यहां पर ट्रेंड के अनुसार एक से बढ़कर एक फैशनेबल कपड़े सस्ते दामों में मिल सकते हैं। यहां आप साड़ियां, टॉप्स, जींस, ड्रेस और कुर्तियां सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। अगर आप कोलकाता जाएं तो एक बार गरियाहाट मार्केट जरूर जाएों।

3 हातिबागान मार्केट
कोलकाता में स्थित हातिबागान मार्केट ट्रेंडी और सस्ते कपड़ों के लिए जाना जाता है। यह बाजार खासतौर से महिलाओं के फैशन और पेस्टिव कलेक्शन के लिए प्रसिद्ध है।

4 एस्प्लेनेड मार्केट
अगर आपको वेस्टर्न कपड़े पसंद हैं तो कोलकाता के एस्प्लेनेड मार्केट जा सकते हैं। यह मार्केट कॉलेज स्टूडेंट्स और युवाओं के बीच काफी मशहूर है। दरअसल, इस मार्केट में आपको ट्रेंडी कपड़े, टीशर्ट, जींस और बैग काफी सस्ते दामों में मिल सकते हैं। अगर बजट फ्रेंडली शॉपिंग करनी है तो यहां जा सकती हैं। हालांकि, यहां भीड़ भी खूब रहती है।

5 बुर्राबाजार
बुर्राबाजार कोलकाता का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट है। यहां कपड़े बहुत कम दाम में थोक में मिलते हैं। हर तरह के कपड़े काफी सस्ते दामों में मिलते हैं। यहां सिर्फ कोलकाता ही नहीं बल्कि भारत के अन्य बड़े शहरों से भी व्यापारी थोक के भाव कपड़े खरीदने आते हैं। हालांकि, इस मार्केट में काफी भीड़ रहती है।

अगर आप जब भी कोलकाता जाएं तो इन मार्केट में घूमने जरूर जाएं। यहां पर आपको कोलकाता की सांस्कृतिक की झलक भी देखने को मिलेगी। साथ ही कपड़ों के अलावा कई अन्य उपयोगी और एंटीक सामान भी मिलते हैं।


© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.