Kerala Assembly Election: केरल विधानसभा चुनाव 2026 में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन मंत्रिमंडल के कुल 13 मंत्रियों को करारी हार का सामना करना पड़ा. इस चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF गठबंधन ने भारी बहुमत हासिल किया. भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा साझा किए गए नवीनतम चुनावी आंकड़ों के मुताबिक यहां उन मंत्रियों की पूरी सूची दी गई है जिन्हें चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है:-
केरल में पिछली पिनाराई विजयन सरकार के 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल में से केवल 6 मंत्री ही अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे, जिनमें खुद पिनाराई विजयन भी शामिल हैं.
केरल विधानसभा चुनाव 2026 में पिनाराई विजयन सरकार के 13 मंत्रियों की हार के पीछे कई बड़ी वजहें हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं:-
सत्ता विरोधी लहर- लगातार 10 साल या दो कार्यकाल से पिनाराई विजयन की सरकार सत्ता में थी. लंबे शासनकाल में मतदाताओं में सरकार और उनके मंत्रियों के प्रति भारी असंतोष था.
लगातार बढ़ता कर्ज- केरल पर 4.5 लाख करोड़ से अधिक का भारी सार्वजनिक कर्ज हो चुका था. सरकारी कर्मचारियों के वेतन में देरी, पेंशन को लेकर संकट और युवाओं के लिए नौकरियों की कमी जैस मुद्दों ने मंत्रियों के खिलाफ माहौल बनाने का काम किया.
भ्रष्टाचार के भी आरोप- पिनाराई सरकार के कार्यकाल के दौरान कई घोटाले सामने आए. इनमें सबरीमाला मंदिर में सोने की हेराफेरी का विवाद और को-ऑपरेटिव बैेक घाेटाले जैसे कांड भी शामिल रहे. इन आरोपों से मंत्रियों की छवि को नुकसान पहुंचा.
:
Kerala Assembly Election: केरल में तीन सीटों पर BJP ने खिलाया कमल, पिछली बार शून्य था रिकॉर्ड