Ajab Gajab! कुदरत कभी-कभी ऐसे खेल खेलती है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. ब्रिटेन के नॉटिंघम में रहने वाली दो बहनें, जो खुद को पिछले 50 सालों से जुड़वां मानती आ रही थीं, एक डीएनए टेस्ट (DNA Test) ने उनकी दुनिया हिलाकर रख दी. पता चला कि वे जुड़वां तो हैं, लेकिन उनके जैविक पिता-अलग अलग (UK Twins Have Different Fathers) हैं. जाहिर है, यह पढ़कर आपका दिमाग चकरा गया होगा. मन में सवाल उठ रहे होंगे कि यह कैसे संभव है? आइए जानते हैं पूरा मामला.
करीब 50 साल तक मिशेल (Michelle) और लाविनिया ओसबोर्न (Lavinia Osbourne) ने हर सुख-दुख साथ झेला, लेकिन उनके मन में अपने पिता की पहचान को लेकर हमेशा से एक शंका रहती थी. यही जानने के लिए उन्होंने DNA टेस्ट करवाया, और जो नतीजा सामने आया वो होश उड़ा देने वाला था. रिपोर्ट में खुलास हुआ कि दोनों की मां तो एक ही है, लेकिन उनके जैविक पिता अलग-अलग हैं.
इस दुर्लभ स्थिति को मेडिकल साइंस की भाषा में ‘हेटरोपैटर्नल सुपरफेकुंडेशन’ (Heteropaternal Superfecundation) कहा जाता है. ऐसा तब होता है, जब महिला के शरीर में एक ही चक्र में दो अंडे रिलीज होते हैं. बहुत कम समय के अंतराल पर दो पुरुषों से संबंध बनाने के कारण दोनों अंडे अलग-अलग स्पर्म से फर्टिलाइज हो जाते हैं. पूरी दुनिया में अब तक ऐसे 24 से भी कम मामले दर्ज किए गए हैं. ब्रिटेन में यह अपनी तरह का पहला मामला माना जा रहा है.
ऐसे हुआ जुड़वां बहनों को शकजुड़वां बहनों की मां ने जेम्स नाम के एक व्यक्ति को उनका पिता बताया था, लेकिन वह अक्सर अनुपस्थित रहे. कई सालों बाद जब मिशेल ने पाया कि जेम्स की तस्वीर से उनकी शक्ल नहीं मिलती, तो उन्हें शक हुआ और डीएनए टेस्ट करवाने का फैसला किया. रिपोर्ट से पता चला कि जेम्स नहीं, बल्कि एलेक्स नाम का एक व्यक्ति उनका असली पिता है.
जब एलेक्स का DNA लाविनिया से मैच नहीं हुआ, तो सस्पेंस और गहरा गया. आखिरकार आर्थर के रूप में लाविनिया को अपने जैविक पिता मिले. आज दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है. लाविनिया कहती हैं, मुझे हमेशा से कुछ अलग महसूस होता था, लेकिन अब जाकर वो सुकून मिला जिसकी मुझे तलाश थी. यह भी पढ़ें: Viral Video: गार्ड की सैलरी में ऐसी ग्रोथ कि हर कोई पूछ रहा- भाई, वैकेंसी है क्या?
दुखद बात यह है कि जिस दिन मिशेल को अपने DNA टेस्ट के नतीजे मिले, उसी दिन उनकी मां का निधन हो गया. इसके साथ ही कई राज हमेशा के लिए दफन हो गए. लेकिन दोनों बहनों के लिए यह खबर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. यह भी पढ़ें: 12 साल की उम्र में मां बनी बेटी, दामाद की उम्र जान उड़ जाएंगे होश! माता-पिता की खुशी ने सबको चौंकाया