CUET UG 2026 परीक्षा केंद्र आवंटन का फार्मूला NTA ने बताया… इसको लेकर जारी है बवाल
TV9 Bharatvarsh May 06, 2026 03:44 PM

सीयूईटी यूजी 2026 के लिए परीक्षा केंद्र आवंटन को लेकर छात्रों के बीच असंतोष लगातार बढ़ रहा है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 5 मई को एडमिट कार्ड जारी करने के बाद कई उम्मीदवारों को उनकी पसंद के शहरों के बजाय दूरदराज के शहरों में केंद्र दिए गए हैं, जिससे परेशानी बढ़ गई है, कई मामलों में दूरी और असुविधा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अब NTA ने कहा है कि जिन उम्मीदवारों को आवंटित शहर से समस्या है और अगर आपको अपने पसंदीदा शहर की जगह किसी दूसरे शहर में परीक्षा केंद्र मिला है तो चिंता की बात नहीं है. अब आप दोबारा केंद्र बदलने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

इसके लिए आपको CUET की आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in पर जाना होगा. वहां आप उन शहरों में से नया केंद्र चुन सकते हैं, जहां अभी सीटें खाली हैं. ध्यान रखें, सीटें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेंगी, इसलिए जल्दी आवेदन करना बेहतर रहेगा. अगर आपको किसी तरह की मदद चाहिए, तो आप इन पर संपर्क कर सकते हैं, हेल्पलाइन: 011-40759000 और ईमेल: cuet-ug@nta.ac.in

केंद्र आवंटन पर क्यों मचा बवाल?

29 अप्रैल को सिटी स्लिप जारी होने के बाद से ही विवाद शुरू हो गया था. कई छात्रों को उन चार शहरों से अलग परीक्षा केंद्र दिए गए, जिन्हें उन्होंने अपनी पसंद में चुना था. कुछ मामलों में छात्रों को सैकड़ों किलोमीटर दूर परीक्षा देने जाना पड़ रहा है. इससे छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी बढ़ी है और सोशल मीडिया पर भी शिकायतें सामने आई हैं.

📢 CUET-UG 2026 | Centre Allocation Update

If you’ve been allotted a city outside your preference, a re-allocation window is now open. Visit https://t.co/A3o7KgczQS to choose from vacant slots in alternate cities on a first-come-first-serve basis.

Helpdesk: 011-40759000
Email:

— National Testing Agency (@NTA_Exams)

किन राज्यों में सबसे ज्यादा दबाव?

इस बार सीयूईटी यूजी 2026 देश की सबसे बड़ी कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं में से एक बनकर उभरी है. करीब 15.68 लाख छात्रों ने आवेदन किया है. इस बार लगभग 43% उम्मीदवार केवल तीन राज्यों, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली से हैं. इन क्षेत्रों में करीब 6.74 लाख छात्र हैं और हजारों विषय संयोजन बने हैं. यही वजह है कि इन राज्यों में परीक्षा केंद्रों पर दबाव काफी अधिक हो गया है और सभी को उनकी पहली पसंद देना संभव नहीं हो पाया.

कैसे तय होते हैं परीक्षा केंद्र?

एनटीए के अनुसार केंद्र आवंटन केवल शहर की पसंद पर आधारित नहीं होता. इसमें तीन मुख्य बातों को ध्यान में रखा जाता है.

  • छात्र की पसंद का शहर
  • चुने गए विषयों का संयोजन
  • परीक्षा की शिफ्ट
  • अगर किसी शहर में किसी विशेष विषय या शिफ्ट के लिए सीटें उपलब्ध नहीं होतीं तो छात्रों को दूसरे शहर में केंद्र दिया जाता है.
© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.