
New Delhi, 6 मई . India और अमेरिका के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अहम बताया. Wednesday को उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं और भविष्य में यह सहयोग नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा.
राजदूत की यह टिप्पणी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के प्रस्तावित India दौरे से पहले आई है.
गोर ने रुबियो को अपना “अच्छा दोस्त” बताया. उन्होंने कहा कि अमेरिका India के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है. social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वह रुबियो के India आगमन का इंतजार कर रहे हैं और दोनों देश मिलकर ऐसे साझेदारी को और मजबूत करेंगे, जिससे न केवल दोनों देशों बल्कि पूरी दुनिया को लाभ होगा.
यह बयान ऐसे समय में आया है जब India और अमेरिका के बीच कूटनीतिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं. पिछले महीने Prime Minister Narendra Modi और अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की गई थी.
Prime Minister मोदी ने बताया था कि दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति की समीक्षा की और “कॉम्प्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पाटर्नरशिप ” को और मजबूत करने पर सहमति जताई.
उन्होंने यह भी कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला और सुरक्षित बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक अहम मार्ग है.
इससे पहले, गोर ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री का व्हाइट हाउस में स्वागत किया था, जहां उनकी मुलाकात मार्को रुबियो से हुई. इस दौरान व्यापार, महत्वपूर्ण खनिज, रक्षा सहयोग और क्वाड जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.
India और अमेरिका के बीच ऊर्जा, उन्नत तकनीक और रक्षा क्षेत्रों में बढ़ता सहयोग दोनों देशों के बीच गहराते रणनीतिक संबंधों को दर्शाता है.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मई 2026 में India की महत्वपूर्ण यात्रा पर आने वाले हैं. यह दौरा व्यापार, रक्षा, क्वाड गठबंधन और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित होगा. वाशिंगटन में भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ हुई सार्थक बैठक के बाद इस यात्रा की पुष्टि की गई है.
गोर ने Wednesday को ही दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर तरणजीत सिंह संधू से भी मिले. इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उनसे मिलकर खुशी हुई. आपसी हितों के अलग-अलग क्षेत्रों पर अच्छी बातचीत हुई. आने वाले महीनों में अमेरिका के कई गवर्नर दिल्ली आएंगे, और यह दौरा काफी अहम होगा.
–
केआर/