बाथरूम की चिकनाहट दूर करने और फिसलन से बचने के लिए अपना सकते हैं ये 3 टिप्स
Himachali Khabar Hindi May 06, 2026 10:42 PM

हिमाचली खबर: Bathroom Floor Cleaning Tips: घर के सबसे जरूरी हिस्से बाथरूम में रोजाना सफाई की जरूरत होती है। रोज नहाने से पानी और साबुन की गंदगी फर्श के कोनों में जम जाती है, जिसकी वजह से बड़े हादसे हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि बाथरूम के फर्श को अच्छे से साफ किया जाए ताकि सारी चिपचिपाहट दूर हो और पैर फिसलने से बचा जा सके।

गंदे और चिपचिपे बाथरूम की वजह से पैर फिसल सकता है जिसकी वजह से गंभीर चोट लगती है। ऐसे में पहले से सावधानी रखनी जरूरी है। अगर आपका बाथरूम भी चिकना और फिसलन भरा रहता है तो कुछ तरीकों की मदद ली जा सकती है जिससे इस समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है।

फर्श स्लीपरी होने का कारण

अक्सर हम सोचते हैं कि साफ टाइल्स या फर्श दिख रहा है तो वह सुरक्षित होगा। लेकिन फिसलन के पीछे कई कारण हो सकते हैं। नहाने के बाद अगर फर्श को तुरंत वाइपर से साफ नहीं किया जाए तो उसमें चिकनी परत जमने लगती है। इसके अलावा खराब क्लीनिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल और गीले कपड़ों को लंबे समय तक फर्श पर रखना चिकनाहट बढ़ा सकता है।

गर्म पानी से करें साफ

बाथरूम की सफाई करने के लिए गर्म पानी और डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बाल्टी गर्म पानी में लिक्विड मिलाएं और इसे फर्श पर करीब दो से तीन मिनट के लिए फैला दें। गर्म पानी की मदद से चिकनाई पिघल जाएगी। अब ब्रश से रगड़ने पर गंदगी आसानी से साफ हो जाएगी।

बेकिंग सोडा से करें साफ

गहराई से बाथरूम की सफाई करने के लिए बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को स्क्रबर की मदद से टाइल्स पर लगाएं और कुछ समय के लिए छोड़ दें। अब ब्रश से रगड़ने के बाद फिसलन गायब हो जाएगी और दुर्गंध भी दूर हो सकती है।

नींबू से करें साफ

गहराई से सफाई करने के लिए नींबू एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके लिए दो चम्मच नींबू में गर्म पानी मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। अब इस मिश्रण को फर्श पर छिड़क दें और कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसके बाद स्क्रब या ब्रश की मदद से रगड़कर गंदगी को साफ करें। इससे फर्श की चिकनाहट दूर हो जाएगी।

इन आसान तरीकों को अपनाकर आप बाथरूम की सफाई कर सकते हैं और खुद को फिसलने से बचा सकते हैं।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.