पीएम मोदी की लोकप्रियता असाधारण, उनके आसपास विश्व का कोई नेता नहीं: एरिक सोल्हेम
Indias News Hindi May 06, 2026 10:42 PM

New Delhi, 6 मई . नॉर्वे के पूर्व जलवायु और पर्यावरण मंत्री एरिक सोल्हेम ने Wednesday को Prime Minister Narendra Modi की सराहना की. उन्‍होंने अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप सहित विश्व भर के नेताओं से तुलना करते हुए कहा क‍ि Prime Minister मोदी ने अपनी मेहनत और देश के विकास के विजन के दम पर जितनी लोकप्रियता हासिल की है, उसके आसपास भी कोई भी नहीं पहुंचता.

सोल्हेम ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि लोकतंत्र में किसी नेता के लिए लंबे समय तक इतनी मजबूत जनसमर्थन बनाए रखना बहुत ही दुर्लभ होता है.

उन्होंने कहा, “Prime Minister मोदी India में बेहद लोकप्रिय हैं. मेरा मानना है कि लोकतंत्र में ऐसा बहुत कम ही होता है कि कोई नेता इतने लंबे समय तक इतना बड़ा समर्थन जुटा पाए, जैसा पीएम मोदी ने किया है.”

सोल्हेम ने आगे कहा, “शायद 1950 के दशक में जब यूरोप में लगातार तेज विकास हो रहा था, तब वहां के नेता ऐसा सपना देख सकते थे, लेकिन आज के समय में यह बहुत ही खास और अलग बात है.”

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब अमेरिकी डेटा एनालिटिक्स कंपनी ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ के एक सर्वे में Prime Minister मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया गया है.

2 से 8 मार्च के बीच किए गए इस सर्वे के मुताबिक, एनालिटिक्स फर्म ने कहा कि पीएम मोदी 68 प्रत‍िशत की मजबूत अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के बाकी नेताओं से काफी आगे हैं.

सोल्हेम ने कहा, “फिलहाल मुझे नहीं लगता कि दुनिया में कोई भी नेता अपने देश में Prime Minister मोदी जितना लोकप्रिय है.”

उन्होंने कहा, “हो सकता है कुछ छोटे देशों में ऐसा कोई नेता हो, लेकिन किसी बड़े देश में आपको इतना लोकप्रिय नेता नहीं मिलेगा. अमेरिका के President ट्रंप भी पीएम मोदी की लोकप्रियता के आसपास नहीं हैं, और न ही कोई यूरोपीय नेता. मेरे हिसाब से वह सच में एक विश्व नेता हैं.”

सोल्हेम ने यह भी कहा कि पीएम मोदी की निजी जिंदगी का सफर भी उनकी लोकप्रियता की बड़ी वजह है. उन्होंने कहा क‍ि Gujarat में एक साधारण परिवार से निकलकर, जहां उनका परिवार एक छोटे रेलवे स्टेशन पर चाय बेचता था, वहां से दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल होना, यह बहुत ही प्रेरणादायक है.

एवाई/डीकेपी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.