मुंबई के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज आदित्य तारे ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के निडर बल्लेबाजी अप्रोच की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि आईपीएल 2026 में इस युवा ओपनर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों का सामना करते देखना उनके लिए अद्भुत है।
वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में अब तक शानदार रहा है। वैभव 10 मुकाबलों में 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 404 रन बना चुके हैं। वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी के आगे दुनिया के बड़े से बड़े गेंदबाज इस लीग में बेबस दिखाई दिए हैं। वह इस सीजन एक शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। वैभव से राजस्थान रॉयल्स की टीम को शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
आदित्य तारे ने #39;स्टार स्पोर्ट्स#39; पर कहा, वैभव सूर्यवंशी का बैटिंग अप्रोच बहुत रिस्क वाला है, खासकर पावरप्ले में। वह कभी-कभी बड़े शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो जाते हैं, लेकिन यह उनका नेचुरल गेम है। वह दबाव नहीं बनने देते। वह पहली ही गेंद से अटैक करते हैं। यही बात उन्हें खास बनाती है। उन्होंने पिछले सीजन गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए जयपुर में शतक लगाया था। उन्हें इस तरह की पारी को याद रखना चाहिए। उम्मीद है कि वैभव क्रीज पर और ज्यादा समय बिता पाएंगे और शानदार प्रदर्शन करेंगे। पावरप्ले के दौरान उन्हें लीग के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों का सामना करते देखना शानदार है।
वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में अब तक शानदार रहा है। वैभव 10 मुकाबलों में 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 404 रन बना चुके हैं। वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी के आगे दुनिया के बड़े से बड़े गेंदबाज इस लीग में बेबस दिखाई दिए हैं। वह इस सीजन एक शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। वैभव से राजस्थान रॉयल्स की टीम को शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
Also Read: LIVE Cricket Scoreपूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आगे कहा, आप टॉप ऑर्डर से मिली मजबूत शुरुआत को बर्बाद नहीं करना चाहेंगे। इसी वजह से यह एक ऐसा एरिया है जिसमें गुजरात टाइटंस को सुधार करने की जरूरत है। टीम का गेंदबाजी अटैक पूरी तरह से स्थिर नजर आया है। उनके पास तेज गेंदबाजी में अच्छे विकल्प मौजूद हैं और राशिद खान स्पिन विभाग में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।
Article Source: IANS