आईपीएल 2026 की शुरुआत टी20 विश्व कप 2026 के ठीक बाद हुई थी। भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीता था। विश्व कप वाली भारतीय टीम में तीन दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शिवम दुबे थे। तीनों ने भारत को लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का चैंपियन बनाने में अपनी-अपनी भूमिका निभाई थी। तीनों से इनकी आईपीएल फ्रेंचाइजियों को सीजन में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन तीनों ने निराश किया है।
हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, और शिवम दुबे की तुलना में एक युवा भारतीय ऑलराउंडर ने शानदार प्रदर्शन किया है और अपनी टीम की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई है। हम बात कर रहे हैं सनराइजर्स हैदराबाद के युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी की, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और उपयोगी तेज गेंदबाजी से टीम की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई है।
आईपीएल 2026 की शुरुआत टी20 विश्व कप 2026 के ठीक बाद हुई थी। भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीता था। विश्व कप वाली भारतीय टीम में तीन दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शिवम दुबे थे। तीनों ने भारत को लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का चैंपियन बनाने में अपनी-अपनी भूमिका निभाई थी। तीनों से इनकी आईपीएल फ्रेंचाइजियों को सीजन में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन तीनों ने निराश किया है।
Also Read: LIVE Cricket Scoreअब अगर हम हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शिवम दुबे के प्रदर्शन पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या 8 मैचों की 8 पारियों में 146 रन बनाए हैं और 4 विकेट लिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे अक्षर पटेल 11 मैचों की 8 पारियों में मात्र 44 रन बना सके हैं। पटेल के नाम 10 विकेट हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे शिवम दुबे दुबे 9 मैचों की 8 पारियों में 150 रन बना सके हैं। उनके नाम एक भी अर्धशतक नहीं है। वहीं गेंदबाजी उन्हें सिर्फ 2 मैचों में मिली है जिसमें उन्हें 1 विकेट मिला है।
Article Source: IANS