'अनुकूल रॉय अच्छे खिलाड़ी, KKR मैनेजमेंट से मिले समर्थन ने आत्मविश्वास बढ़ाया': दीप दासगुप्ता
CricketnMore-Hindi May 09, 2026 09:43 PM

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय इस आईपीएल सीजन में टीम मैनेजमेंट से लगातार समर्थन का कारण बढ़े आत्मविश्वास की वजह से अच्छा प्रदर्शन कर पा रहे हैं।

दीप दासगुप्ता ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर कहा, वह हमेशा से एक अच्छा खिलाड़ी रहा है। घरेलू सीज़न में उसका अच्छा प्रदर्शन रहा है। यही वजह है कि आईपीएल में उसका अच्छा प्रदर्शन रहा है और उसे आत्मविश्वास है कि वह अगले मैचों में भी खेलेगा।

उन्होंने कहा कि अनुकूल को टीम में उनके रोल के बारे में स्पष्टता मिली हुई है। वह पावरप्ले में कम से कम एक या दो ओवर गेंदबाजी करता है, साथ ही बल्लेबाजी भी अच्छी करता है। मुझे लगता है कि वह सच में एक अच्छा पैकेज है। उसने अच्छी फील्डिंग भी की है। इसलिए उसका यह सीजन अच्छा रहा है।

दीप दासगुप्ता ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर कहा, वह हमेशा से एक अच्छा खिलाड़ी रहा है। घरेलू सीज़न में उसका अच्छा प्रदर्शन रहा है। यही वजह है कि आईपीएल में उसका अच्छा प्रदर्शन रहा है और उसे आत्मविश्वास है कि वह अगले मैचों में भी खेलेगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

अनुकूल, अपनी बेहतरीन गेंदबाजी, बल्लेबाजी, और क्षेत्ररक्षण क्षमता के कारण, सीजन में केकेआर के लिए एक अहम खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। सीजन की 5 पारियों में 39 रन बनाने वाले इस खिलाड़ी ने 8 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट लिए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19 अप्रैल को केकेआर को मिली जीत में रिंकू सिंह के 53 रन की चर्चा हुई थी, लेकिन उनके साथ दूसरे छोर पर अनुकूल राय भी 16 गेंदों पर 29 रन बनाकर नाबाद थे।

Article Source: IANS
© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.