Tamil Nadu CM Thalapathy Vijay Oath Taking Ceremony : तमिलनाडु में कई दिनों से जारी राजनीतिक अनिश्चितता शनिवार को खत्म हो गई। तमिल सुपर स्टार और तमिल वैट्री कड़गम (टीवीके) नेता विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु में सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने 120 विधायकों के समर्थन के साथ राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। टीवीके चीफ विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर रविवार सुबह 10 बजे शपथ लेंगे। राज्यपाल ने टीवीके का दावा किया स्वीकार
तमिलनाडु में कई दिनों से जारी राजनीतिक अनिश्चितता शनिवार को खत्म हो गई। तमिल सुपर स्टार और तमिल वैट्री कड़गम (टीवीके) नेता विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु में सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने 120 विधायकों के समर्थन के साथ राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। टीवीके चीफ विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर रविवार सुबह 10 बजे शपथ लेंगे।
ALSO READ: तमिलनाडु में TVK सरकार, विजय को राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता
वीसीके और आईयूएमएल पार्टियों का समर्थनतमिलनाडु लोकभवन ने इस समय की पुष्टि की है। तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए अधिकतर विधायकों (120) का समर्थन मिलने के बाद टीवीके नेता विजय तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मिलने लोक भवन गए थे। राज्यपाल से मुलाक़ात के दौरान विजय ने वीसीके और आईयूएमएल पार्टियों का समर्थन पत्र पेश किया था। विजय ने बहुमत के आधार पर सरकार बनाने का दावा किया था। तमिलनाडु में अपनी सरकार बनाने और बहुमत का आंकड़ा साबित करने के लिए टीवीके प्रमुख विजय को काफी जद्दोजहद और कड़ी मेहनत करनी पड़ी है।
नई कैबिनेट के 9 विधायक भी मंत्री पद की ले सकते हैं शपथसरकार बनाने का यह जादुई आंकड़ा जुटाने के लिए पिछले महज 4 दिनों के भीतर राज्यपाल के साथ उनकी यह लगातार चौथी अहम मुलाकात थी। शनिवार शाम को जब विजय सरकार बनाने का अंतिम दावा पेश करने के लिए राजभवन यानी लोक भवन पहुंचे, तो उनके साथ उनके इस नए गठबंधन के कई बड़े और प्रमुख नेता भी मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के मशहूर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर केवल विजय ही अकेले शपथ नहीं लेंगे, बल्कि उनके साथ उनकी नई कैबिनेट के 9 अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं।
ALSO READ: INDIA गठबंधन पर संकट, कांग्रेस ने DMK का छोड़ा साथ, विजय की TVK को समर्थन
टीवीके समर्थक विधायकों की संख्या बढ़कर 120 हुईवीसीके के दो विधायकों के समर्थन से टीवीके ने तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में 118 सीटों के बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। अब टीवीके समर्थक विधायकों की संख्या 120 हो गई। विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी विजय के नेतृत्व वाली टीवीके के पास शुरुआत में बहुमत के आंकड़े से 10 सीटें कम, यानी 108 सीटें थीं।
टीवीके को किस-किस ने दिया समर्थनटीवीके ने अपने पहले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सरकार बनाने के लिए द्रमुक के सहयोगी दलों कांग्रेस, भाकपा, माकपा और वीसीके से संपर्क किया था और समर्थन मांगा था। टीवीके को समर्थन देने वाली पार्टियों- कांग्रेस के 5 तथा भाकपा, माकपा और वीसीके के दो-दो विधायक हैं। आईयूएमएल ने भी विजय को समर्थन दिया है।
ALSO READ: क्या PK की सलाह से विजय ने तमिलनाडु में बजाया जीत का डंका, TVK की जीत की क्यों 1 साल पहले की थी भविष्यवाणी
वीसीके का टीवीके को बिना शर्त समर्थन विदुथलाई चिरुथाइगल काची यानी टीवीके को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की और अभिनेता से नेता बने विजय के अब जल्द ही राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने की उम्मीद है। टीवीके नेता अधव अर्जुन ने बताया कि वीसीके ने उनकी पार्टी को समर्थन दिया है।
Edited By : Chetan Gour