अगर आप बड़ी और फीचर-लोडेड एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो मई 2026 आपके लिए शानदार मौका हो सकता है. JSW MG Motor India ने अपनी लोकप्रिया फुल-साइज एसयूवी MG Gloster पर इस महीने जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर पेश किया है. कंपनी इस मॉडल पर कुल 4 लाख तक के बेनिफिट्स दे रही है, जिससे इसकी डील और भी आकर्षक बन गई है.
कंपनी की तरफ से मिलने वाले ऑफर्सऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और अन्य विशेष फायदे शामिल हैं. MY25 यूनिट्स पर ग्राहकों को करीब ₹3.5 लाख तक की सीधी छूट दी जा रही है, जबकि पुरानी कार एक्सचेंज करने पर 50 हजार रुपए तक का अतिरिक्त बोनस भी मिलेगा. हालांकि, इस ऑफर में लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल नहीं किए गए हैं.
MG Gloster की कीमतभारतीय बाजार में MG Gloster की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹38.33 लाख से शुरू होकर ₹42.49 लाख तक जाती है. इस SUV का मुकाबला Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron और Jeep Meridian जैसी प्रीमियम SUVs से होता है.
MG Gloster फीचर्सफीचर्स की बात करें तो ग्लॉस्टर को 2WD और 4WD दोनों ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. SUV में ब्लैक थीम के साथ प्रीमियम डिजाइन दिया गया है, जिसमें स्मोक्ड ब्लैक टेललाइट्स, स्टाइलिश रूफ रेल्स और स्पोर्टी एक्सटीरियर एलिमेंट्स शामिल हैं. इसके केबिन में रेड स्टिचिंग के साथ प्रीमियम लेदरेट सीट्स दी गई हैं, जो इसे लग्जरी फील देती हैं.
ये भी पढ़ें- स्टाइल में लग्जरी, फीचर्स में सुपरहिट! Hyundai की नई SUV मार्केट में मचाएगी हलचल
अप्रैल में इन कारों ने मचाया धमाल, Punch से लेकर Fronx तक बनीं सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियां
MG Gloster सेफ्टी फीचर्सकम्फर्ट फीचर्स की सूची भी काफी लंबी है. इसमें डुअल पैनोरमिक सनरूफ, 12-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, सीट वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा SUV में अलग-अलग ड्राइविंग मोड जैसे स्नो, मड, सैंड, स्पोर्ट और ईको मोड भी दिए गए हैं, जो हर तरह के रास्तों पर बेहतर ड्राइविंग अनुभव देते हैं.सेफ्टी के लिहाज से भी ये SUV काफी एडवांस मानी जाती है. इसमें ADAS तकनीक के तहत ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं.