Panchak May 2026: आज से शुरू हुए रोग पंचक, अब 5 दिन भूलकर भी न करें ये काम
TV9 Bharatvarsh May 10, 2026 05:43 PM

Panchak May 2026 Date: सनातन धर्म में पंचक को बहुत अशुभ माना जाता है. पंचक पांच दिनों का अशुभ समय होता है. इस दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किया जाता. ज्योतिष शास्त्र में पंचक का संबंध चंद्रमा के नक्षत्र गोचर से बताया गया है. जब चंद्रमा पांच नक्षत्रों धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र में गोचर करता है, तो उस समय को पंचक की अवधि माना जाता है.

मान्यता है कि इस समय में किए गए कार्य अशुभ फल दिया करते हैं. आज से मई माह के पंचक की शुरुआत हो गई है. पंचक आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर प्रारंभ हुए हैं. ये 14 मई 2026, गुरुवार को रात 10 बजकर 34 मिनट पर समाप्त हो जाएंगे. चूंकि आज रविवार है, इसलिए ये रोग पंचक है. रोग पंचक के पांच दिन सेहत के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं.

रोग पंचक

रोग पंचक के दौरान कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है. नई बीमारी हो सकती है, इसलिए आज से पांच दिनों तक सेहत का बहुत ज्यादा खयाल रखें. तनाव से बचें और सकारात्मक सोच रखें. रोजाना हनुमान चालीसा पढ़ें. ऐसा करने से बहुत लाभ मिल सकता है.

रोग पंचक में न करें ये काम

घर का निर्माण और छत डलवाना: पंचक काल में नए घर का निर्माण न करें. छत न डलवाएं और गृह प्रवेश न करें. अगर पंचक के दौरान ये सभी काम किए जाते हैं, तो घर में नकारात्मकता रहती है. घर के लोग खुश नहीं रह पाते हैं, उनके बीच झगड़े-कलह होते हैं.

लकड़ी, ज्वलनशील चीजें खरीदना: पंचक काल में लकड़ी, ज्वलनशील चीजें खरीदने से बचें. ऐसा करने से हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए इन 5 दिनों में न तो लकड़ी खरीदें और न लकड़ी का कोई भी सामान जैसे फर्नीचर खरीदें.

चारपाई और बिस्तर लेना: पंचक काल में चारपाई, बिस्तर लेना भी बहुत अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से मृत्यु के समान कष्ट मिलता है.

दक्षिण दिशा में यात्रा: पंचक में दक्षिण दिशा में यात्रा न करें. क्योंकि इस दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा करने से सामान चोरी होने, दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है.

अंतिम संस्कार: पंचक में किसी की मौत हो तो अंतिम संस्कार में चार नारियल, चार मोतिचूर के लड्डू प्रतीकात्मक तौर पर रखें. ऐसा करने से परिवार के किसी अन्य सदस्य पर संकट नहीं आता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips for New Home: नए घर में भूलकर भी न ले जाएं ये चीजें, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.