महाराष्ट्र के अमरावती में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब चारों घूमने के लिए घर से निकले थे, और नहाने के लिए एक तालाब में गए थे. चारों बच्चे नहाने के दौरान हादसे का शिकार हो गए. तालाब में डूबने से दो भाई-बहनों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा अमरावती के घाटखेड़ा तालाब में हुआ. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर राहत और बचाव टीम पहुंची और चारों के शव को तालाब से बाहर निकाला.
जानकारी के अनुसार, चारों अमरावती के खोलापुरी गेट पुलिस थाना क्षेत्र के निवासी थे. मृतकों की पहचान सोनाली नरेंद्र जोशी (उम्र करीब 16 वर्ष), आदित्य नरेंद्र जोशी (उम्र करीब 12 वर्ष), पायल बबलू पंडित (उम्र करीब 21 वर्ष) और यश गजानन काकणे (उम्र करीब 13 वर्ष) के रूप में हुई है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी.
तालाब में डूबे चार बच्चेसूचना के बाद, मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव टीम ने चारों के शव को बाहर निकाला. लोगों ने बताया कि चारों घूमने के लिए घर से निकले थे, इसी दौरान तालाब नहाने लगे और नहाने के दौरान हादसे का शिकार हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चारों के शव तालाब से बाहर निकाले गए. लोगोें ने बताया कि जिस वक्त बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे उस वक्त वहां कोई नहीं था, जिससे उनको कोई मदद नहीं मिल सकी, और चारों की डूबन से मौत हो गई.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हालवहीं जिला प्रशासन की आपदा खोज एवं बचाव टीम भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है. घटना की सूचना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुला हाल है. वहीं पुलिस ने चारों के शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है.