Turbo इंजन, दमदार लुक और कीमत सस्ता, क्या नई Duster बन सकती है बेस्ट बजट SUV?
सोमनाथ चटर्जी June 08, 2026 03:12 AM

New Renault Duster 1.0 Turbo Review: रेनॉल्ट डस्टर का नाम भारतीय SUV बाजार में हमेशा से मजबूत पहचान रखता है. अब नई Duster एक नए अवतार में वापस आई है और इसकी सबसे खास बात है कि एंट्री लेवल मॉडल में भी टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. जहां कई विरोधी कंपनियां अभी भी बेस वेरिएंट में सामान्य पेट्रोल इंजन देती हैं, वहीं Duster की शुरुआत ही टर्बो पावर के साथ होती है. 

नई Duster में 1.0 लीटर और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. खासकर 1.0 टर्बो वेरिएंट उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम बजट में एक मजबूत और स्टाइलिश SUV चाहते हैं. इसकी कीमत लगभग 10.4 लाख रुपये से शुरू होकर 13.4 लाख रुपये तक जाती है. लेकिन क्या सिर्फ आकर्षक कीमत और टर्बो इंजन इसे सेगमेंट की सबसे बेहतर SUV बना सकते हैं? आइए जानते हैं.

1.0 टर्बो इंजन में दम है, लेकिन एक कमी खलती है

नई Duster का 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन करीब 100 bhp की पावर देता है. यह तीन सिलेंडर इंजन है और रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए पर्याप्त पावर देता है. कंपनी का दावा है कि यह SUV 19.41 kmpl तक का माइलेज दे सकती है, जो इस सेगमेंट में ठीक माना जा सकता है. हालांकि बाजार में कुछ दूसरे 1.0 टर्बो इंजन इससे बेहतर माइलेज भी देते हैं. सबसे बड़ी कमी इसकी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की गैरमौजूदगी है. 

इस वेरिएंट में केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. आज के समय में कई ग्राहक शहर की ट्रैफिक भरी सड़कों के लिए ऑटोमैटिक गाड़ी पसंद करते हैं. वहीं इसके लगभग सभी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी मॉडल अपने अधिकांश वेरिएंट में ऑटोमैटिक विकल्प देते हैं. यही वजह है कि कई खरीदारों को यह कमी महसूस हो सकती है.

ग्रीन कार या सिर्फ भ्रम? Plug-in Hybrid वाहनों पर ICCT की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

राइड क्वालिटी और कीमत इसकी सबसे बड़ी ताकत

नई Duster की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी मजबूत बनावट, आरामदायक राइड क्वालिटी और अच्छा फीचर पैकेज शामिल है. खराब सड़कों पर भी यह SUV आत्मविश्वास के साथ चलती है और यही इसकी पुरानी पहचान भी रही है. अगर आपका बजट सीमित है और आप एक टर्बो पेट्रोल SUV चाहते हैं, तो 1.0 टर्बो वेरिएंट एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. हालांकि जिन ग्राहकों का बजट थोड़ा ज्यादा है, उनके लिए 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ज्यादा बेहतर चुनाव माना जा सकता है. 

इसमें ज्यादा पावर मिलती है और कुल मिलाकर ड्राइविंग अनुभव भी बेहतर रहता है. कुल मिलाकर नई Duster 1.0 टर्बो एक समझदारी भरा बजट पैकेज है, लेकिन अगर Renault भविष्य में इसका ऑटोमैटिक वर्जन भी लेकर आती है, तो इसकी लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ सकती है. फिलहाल यह उन ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प है जो कम कीमत में दमदार SUV का अनुभव चाहते हैं.

WagonR से Creta तक, Flex Fuel वाहनों की पूरी लिस्ट जिसने बढ़ाई ऑटो इंडस्ट्री की धड़कनें

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.