एक छोटी सी चूक और आपकी गाड़ी बन जाएगी कबाड़, जानिए किन टिप्स को फॉलो करना जरूरी?
क़मरजहां June 08, 2026 03:12 AM

क्या आप जानते हैं कि आपकी कार में कौन-सा इंजन ऑयल डालना सही रहता है? अक्सर लोग सर्विस करवाते समय यह काम मैकेनिक पर छोड़ देते हैं लेकिन गलत ग्रेड का इंजन ऑयल आपकी कार के इंजन के लिए धीरे-धीरे नुकसानदायक साबित हो सकता है. इंजन ऑयल का सही चुनाव बहुत जरूरी होता है क्योंकि यही इंजन के अंदर के पार्ट्स को चिकना रखता है और घिसने से बचाता है. 

अगर इंजन में बहुत पतला या बहुत गाढ़ा ऑयल डाल दिया जाए तो समस्या शुरू हो जाती है. हर इंजन को उसके डिजाइन के हिसाब से एक खास ग्रेड का ऑयल चाहिए होता है. अगर बहुत पतला ऑयल डाल दिया जाए तो वह इंजन के पार्ट्स के बीच सही तरह से सुरक्षा की परत नहीं बना पाता. ऐसे में धातु के पार्ट्स आपस में रगड़ खाते हैं और धीरे-धीरे इंजन की घिसावट बढ़ने लगती है, जिससे इंजन जल्दी खराब हो सकता है. 

इन टिप्स को फॉलो करना जरूरी

अगर जरूरत से ज्यादा गाढ़ा ऑयल डाल दिया जाए तो इंजन को उसे अंदर पंप करने में ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है. इससे इंजन पर लोड बढ़ता है और गाड़ी का माइलेज कम हो जाता है. आसान भाषा में कहें तो गाड़ी को चलाने में ज्यादा फ्यूल खर्च होता है और जेब पर असर पड़ता है.

गलत इंजन ऑयल का एक और बड़ा नुकसान ओवरहीटिंग होता है. जब ऑयल सही तरीके से इंजन के हर हिस्से तक नहीं पहुंच पाता, तो इंजन का तापमान बढ़ने लगता है. लंबे समय तक ऐसा होने पर इंजन को गंभीर नुकसान हो सकता है और कुछ मामलों में इंजन पूरी तरह खराब भी हो सकता है, जिसे रिपेयर करना बहुत महंगा पड़ता है.

इसके अलावा गलत ऑयल इस्तेमाल करने से इंजन के अंदर गंदगी और काला कीचड़ (स्लज) जमा होने लगता है. यह स्लज इंजन के रास्तों को ब्लॉक कर सकता है, जिससे ऑयल का फ्लो रुक जाता है और इंजन की परफॉर्मेंस धीरे-धीरे गिरने लगती है.

गलत ऑयल पहुंचा सकता है कार को नुकसान

आज की मॉडर्न कारों में टर्बोचार्जर और अन्य एडवांस पार्ट्स भी होते हैं, जिन्हें सही और क्वालिटी वाले इंजन ऑयल की तुरंत जरूरत होती है. गलत ऑयल इन पार्ट्स को भी नुकसान पहुंचा सकता है और महंगे रिपेयर का कारण बन सकता है.

सबसे जरूरी बात यह है कि हमेशा अपनी कार के मैनुअल में दिया गया सही इंजन ऑयल ग्रेड ही इस्तेमाल करें, जैसे 0W-20, 5W-30 या जो भी कंपनी ने सुझाया हो. किसी की सलाह या अंदाजे के बजाय मैनुअल को फॉलो करना ही सबसे सुरक्षित तरीका है. सही इंजन ऑयल आपकी कार की लाइफ बढ़ाता है, माइलेज बेहतर रखता है और इंजन को लंबे समय तक स्मूद चलाने में मदद करता. 

किन सड़कों पर कटता है आपका सबसे महंगा चालान? सफऱ करने से पहले जान लीजिए ये डिटेल्स 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.