इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 केे शुरू होने में अभी कम ही दिन बचे हैं। इस बार टूर्नामेंट में कुल 48 टीमे भाग ले रही हैं और तीन देश इसकी मेजबानी कर रहे है। लेकिन क्या आप जानते हैं जिस फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए 48 टीमें जान लगाने वाली हैं उसकी असली कीमत कितनी है।
भावनात्मक रूप से इसकी कीमत तो अनमोल है, इसमें इस्तेमाल हुए मटीरियल की बात करें तो कीमत करीब 2.5 लाख अमेरिकी डॉलर आंकी जाती है। हाल के महीनों में सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतें काफी बढ़ गई हैं और ट्रॉफी को बनाने में भी जबरदस्त कारीगरी लगती है। ट्रॉफी की असली कीमत इससे कई गुना ज्यादा हैं।
37 सेंटीमीटर ऊंची यह ट्रॉफी 18 कैरेट सोने से बनी है। इसका वजन करीब 6 किलोग्राम है। इसके डिजाइन में दो इंसान पृथ्वी को ऊपर उठाए हुए दिखाए गए हैं,ट्रॉफी के बेस में मलेचाइट नामक हरे रंग का अर्ध-कीमती पत्थर दो परतों में लगाया गया है।
pc- aaj tak